'द केरल स्टोरी' के '32000' वाले दावे पर कमल हासन ने दिया ऐसा बयान, बोले- ये लोग नंबर्स को बढ़ा-चढ़ाकर....
Kamal Haasan On The Kerala Story: कमल हासन ने कहा- लड़कियों के धर्मातंरण और आईएसआईएस में शामिल होने वाले फैक्ट्स के नंबर्स फिल्म मेकर्स बढ़ाकर बता रहे हैं। साथ ही इसे नेशनल क्राइसिस भी नहीं बोला जा सकता है।

Kamal Haasan On The Kerala Story: फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के मामले में कई बड़ी मूवीज को पछाड़ दिया है। ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई थी। कई राज्यों ने तो इस पर बैन लगाने तक की घोषणा कर दी थी लेकिन इन सबके बावजूद ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। हालांकि इस फिल्म पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने खुलकर अपनी बात रखी है। इसी बीच फिल्म मेकर्स ने 32000 लड़कियों के धर्मातंरण और आईएसआईएस में शामिल होने वाले फैक्ट्स पर एक वीडियो जारी करके अपनी बातों को सही ठहराया है। उन्होंने बताया कि आखिर वह कहां से 32000 का आंकड़ा लेकर आए थे। लेकिन अब इस पर फिर से साउथ के सुपर स्टार कमल हासन ने अपना रिएक्शन दिया है।
लड़कियों के धर्मातंरण पर बोले कमल हासन
'द केरल स्टोरी' को एक प्रॉपेगेंडा फिल्म कहने के बाद, अब एक बार फिर दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने इस पर निशाना साधा है। उन्होंने एक बार फिर से फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है और अपनी प्रतिक्रिया जताई है। कमल हासन ने कहा है कि लड़कियों के धर्मातंरण और आईएसआईएस में शामिल होने वाले फैक्ट्स के नंबर्स बढ़ा-चढ़ाकर बताए जा रहे हैं और इसे नेशनल क्राइसिस नहीं बोला जा सकता है।
कमल हासन नेकहा- नंबर्स को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं दिखा सकते
कमल हासन ने बताया कि कैसे मेकर्स ने फिल्म के डिस्क्रिप्शन को 32000 महिलाओं के इस्लाम में परिवर्तित होने को बाद में बदलकर सिर्फ तीन महिला कर दिया। कमल हासन ने एक न्यूज पोर्टल को बताया कि कोई भी कुछ चीजों की संख्या को बढ़ा-चढ़ा कर नहीं बता सकता है और इसे राष्ट्रीय संकट की तरह नहीं बना सकता है। उन्होंने ये भी कहा है कि अभी तक ये विवादास्पद फिल्म नहीं देखी है, लेकिन उन्होंने सुना है कि लोगों ने इसके बारे में क्या-क्या कहा है।
फिल्म पर बैन लगाने को लेकर कही ये बात
फिल्म पर बैन लगाने के लेकर कमल हासन ने कहा- किसी भी फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए। लोगों को फिल्म को समझने की कोशिश करनी चाहिए और इसका उद्देश्य क्या है उसके बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैसे उनकी फिल्म 'विश्वरूपम' को तमिलनाडु में बैन कर दिया गया था और लोग अभी भी ये सोचते हैं कि इसे क्यों बैन किया गया था। उन्होंने बताया कि राज कमल फिल्म्स और तमिलनाडु सरकार के बीच एक मामला था, जिसे उन्होंने बादी में जीता था और उसके बाद फिल्म को तमिलनाडु में रिलीज किय गया था।
फिल्म मेकर्स ने नंबर्स पर दिए ऐसे सबूत
फिल्म 'द केरल स्टोरी' के मेकर्स ने 32000 हजार वाले आंकड़े पर एक वीडियो जारी करके अपने फैक्ट्स को सही ठहराया है। उन्होंने बताया कि आखिर वह कहां से 32000 का आंकड़ा लेकर आए थे। वीडियो में सुदीप्तो सेन और विपुल शाह ने कहा है कि उन्होंने हमेशा से ही ये वादा किया था कि वह जरूर अपने नंबर्स को लेकर सच्चाई सामने रखेंगे तो अब वह समय आ गया है। इसी के साथ वह वीडियो में ऐसी चार पांच घटनाओं का जिक्र करते हैं जब कंवर्जन के नंबर्स सामने आए थे।












Click it and Unblock the Notifications