कमल हासन के एक बयान से विवादों में फंसी 'ठग लाइफ', अब हाईकोर्ट पहुंच लगाई मदद की गुहार
Kamal Hasan Thug Life Controversy: कमल हासन अपनी नई फिल्म ठग लाइफ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 5 जून को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। रिलीज के पहले ही फिल्म विवादों में फंस गई है। फिल्म को कर्नाटक में बैन करने की बात चल रही है। इस वजह से कमल हासन ने अब कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया है। अपनी याचिका में कमल ने कोर्ट से पुलिस और चेंबर ऑफ कॉमर्स कर्नाटक से फिल्म की स्क्रीनिंग न रोकने की बात कही है। साथ ही स्क्रीनिंग के लिए व्यवस्था करने की मांग की है।
दरअसल, इसकी वजह ये है कि फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में कमल हासन ने कन्नड़ भाषा एक टिप्पणी की थी। जिसके बाद से विवाद शुरू हो गया। तभी से कर्नाटक में फिल्म को बैन करने की मांग की जाने लगी। क्या है ये विवाद हम आपको विस्तार से बताते हैं।

#किस बयान से शुरू हुआ विवाद
चेन्नई में कमल हासन की फिल्म का एक प्रमोशनल इवेंट रखा था। जिसमें कन्नड़ एक्टर शिव राजकुमार उनके सामने बैठे थे। इस दौरान कमल न कहा, शिव मेरे परिवार की तरह हैं। इसीलिए वो यहां हैं। मैंने अपना जीवन बात और रिलेशन तमिल से शुरू किया है। आपकी भाषा (कन्नड़) तमिल से निकली है। इसलिए आप हमारा ही हिस्सा हैं।
फिल्म का ट्रेलर देखिए...
#धमकी- माफी मांगो नहीं तो फिल्म बैन
कमल के इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया। जिसमें राजनीति भी शुरु हो गई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी कमल की आलोचना की थी। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि कमल बेचारे हैं उन्हें पता नहीं है, कन्नड़ की इतिहास बहुत पुराना है। इतना ही नहीं, कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) ने भी कमल के बयान में संज्ञान लिया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि कमल अगर अपने बयान से माफी नहीं मागते हैं तो उनकी फिल्म कर्नाटक में नहीं रिलीज होगी।
#माफी मांगने पर कमल हासन का बयान
बयान पर माफी मांगने को लेकर कमल ने कहा था, मैं अगर गलत नहीं हूं तो माफी नहीं मांगूगा। भारत एक डेमोक्रेटिक देश है। कानून और न्याय में मैं विश्वास रखता हूं। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल के लिए मेरा प्यार सच्चा है। जीत भी हमेशा प्यार की ही होती है। पहले भी मुझे धमकियां मिल चुकी हैं। खैर अब देखना ये है कि आखिर कमल को कोर्ट से मदद मिलती है। इस घटना से हर जुड़ी अपडेट हम आप तक पहुंचाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications