'द केरल स्टोरी' को कमल हासन ने कहा प्रॉपेगैंडा फिल्म, सुदीप्तो सेन ने दिया ऐसा करारा जवाब

Sudipto Sen Reply To Kamal Haasan: फिल्म 'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने कमल हासन के बयान पर कहा- मैं ऐसे बयानों पर कोई प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं समझता। प्रॉपेगैंडा कहने वाले खुद ऐसे ही होते हैं।

kamal haasan

Sudipto Sen Reply To Kamal Haasan: बॉलीवुड की सुरहिट फिल्म 'द केरल स्टोरी' रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिर गई है। कुछ राज्यों में इसके रिलीज पर ही रोक लगा दी गई थी। इसके अलावा इस फिल्म पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक अपना बयान रखते नजर आ रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच भी इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। वहीं अब इस फिल्म से जुड़े विवाद पर साउथ फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर कमल हासन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, जो मूल रूप से धार्मिक और वैचारिक रूपांतरण से संबंधित है।

कमल हासन ने फिल्म पर कही ये बात
कमल हासन ने अबू धाबी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा है- प्रॉपेगैंडा फिल्मों के मैं पूरी तरह से खिलाफ हूं। ये वास्तव में सच होना चाहिए और ये फिल्म सच नहीं है। इसे सच दिखाने की कोशिश की गई है। आपको बता दें कि कमल हासन ने अपनी बात से ये साफ समझा दिया है कि उन्हें ये फिल्म सच नहीं लगी और उन्हें इसे लेकर आपत्ति है।

सुदीप्तो सेन ने कमल हासन को दिया जवाब
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए फिल्म 'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने कहा- मैं ऐसे बयानों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता। पहले मैं समझाने की कोशिश करता था, लेकिन अब मैं ऐसा नहीं करता, क्योंकि जो लोग इसे प्रॉपेगैंडा फिल्म कह रहे थे उन्होंने इस मूवी को देखने के बाद अपना बयान बदल लिया है। जिन लोगों ने इसे नहीं देखा वो अभी भी इसकी आलोचना कर रहे हैं।

सुदीप्तो सेन ने कहा- जीवन में ग्रे रंग भी होता है
सुदीप्तो सेन ने आगे कहा- यही कारण था कि इस फिल्म को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में रिलीज नहीं किया गया था। इन लोगों ने फिल्म नहीं देखी थी इसलिए उन्हें लग रहा था कि ये एक प्रॉपेगैंडा है। हमारे देश में बहुत ही मूर्खतापूर्ण रूढ़िवादिताएं हैं। कुछ लोगों को लगता है कि जीवन को काला या सफेद होना चाहिए, लेकिन वह ये नहीं जानते कि जीवन में ग्रे भी मौजूद होता है।

खराब तबीयत की वजह से सुदीप्तो सेन अस्पताल में भर्ती
आपको बता दें कि फिल्म 'द केरल स्टोरी' के प्रमोशन में बहुत ज्यादा बिजी और मूवी के विवादों के चलते तनाव में रहने के कारण डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की तबीयत काफी खराब हो गई थी। लंबे समय तक बिना खाए-पिए रहने और संक्रमण के चलते फिलहाल सुदीप्तो सेन अस्पताल में भर्ती हैं। सुदीप्तो सेन ने कहा है- अगर बीजेपी फिल्म को पसंद कर रही है, तो इसका मतलब ये नहीं है कि ये उनकी फिल्म है।

सुदीप्तो सेन ने कहा- प्रॉपेगैंडा फिल्म कहना सही बात नहीं
सुदीप्तो सेन ने आगे कहा- बीजेपी ही नहीं, कांग्रेस और कई राजनीतिक पार्टी बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 37 देशों में लोग इसे पसंद कर रहे हैं। अगर उनको आलोचना भी करनी होती है तो वह मुझे फोन पर इस बारे में बताते हैं। मुझे इसका कोई मलाल नहीं है। एक शख्स बिना देखे और अपनी राय बनाए हुए इसे प्रॉपेगैंडा फिल्म बताकर उसी में लिप्त हो रहा है। अब मैंने ऐसे लोगों को समझाना बंद कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+