'मुझे रिजेक्ट क्यों किया?', Devoleena Bhattarcharjee ने की गुपचुप शादी तो टूटा इस एक्टर का दिल
टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख से शादी की थी। लेकिन एक्ट्रेस ने ये शादी कर इस बड़े अभिनेता का दिल तोड़ा है।
Devoleena-Shahnawaz Marriage: टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथियां' की गोपी बहू से घर-घर फेमस हुई टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी को आखिरकार उनका जीवन साथी मिल ही गया। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख से गुपचुप शादी की। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। लेकिन देवोलीना की शादी से एक बड़े सितारे का दिल टूटा है। चलिए जानते हैं कि, वो सेलिब्रिटी आखिर कौन है।

देवोलीना की शादी से बेहद दुखी हैं ये एक्टर
देवोलीना ने अपने मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड शाहनवाज से शादी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। फैंस को पहले लगा कि, एक्ट्रेस किसी नए प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। लेकिन बाद में उन्होंने फोटो शेयर कर फैंस की इस कंफ्यूजन को दूर कर दिया। दोनों की शादी यूं तो कई लोगों को खटकी लेकिन देवलीना अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं। लेकिन लगता है कि, उनकी इस शादी से केआरके बेहद दुखी हैं।

टूटे दिल के साथ बोले केआरके
जी हां देवलिना शाहनवाज की शादी से कमाल आर खान काफी नाराज हैं। उन्होंने हाल ही में ट्विटर के जरिए एक्ट्रेस की शादी पर आपत्ति जताई। केआरके ने ट्वीट कर लिखा कि, '6 दिन पहले तक देवोलीना विशाल सिंह के साथ शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार थीं, लेकिन आज वह अचानक शाहनवाज से शादी कर लेती हैं क्यों? यकीनन इन दोनों के बीच ना कुछ ना कुछ तो जरूर हुआ है।'

'आपने मुझे क्यों किया रिजेक्ट'
हालांकि कमाल आर खान के इस ट्वीट पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि, 'केआरके आप बहुत ज्यादा फनी हैं.... खैर आपका दिन अच्छा बीते...' इसके साथ ही एक्ट्रेस हंसने वाला इमोजी डाला है। एक्ट्रेस के इस रिएक्शन के बाद केआरके ने टूटे हुए दिल के साथ एक्ट्रेस को शादी की बधाई दी।
'शाहनवाज शेख से हजार गुनाह बैटर हूं'
केआरके ने टूटे हुए दिल वाले इमोजी के साथ देवोलीना और शाहनवाज को शादी की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा कि- ''शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं...आपकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहें... लेकिन यकीन मानो मैं शाहनवाज शेख से हजार गुनाह बैटर हूं... आपने मुझे रिजेक्ट क्यों किया?''
देवोलीना ने दिया फनी रिएक्शन
इसके बाद केआरके के इस ट्वीट पर देवोलीना ने फनी रिएक्शन दिया। उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा कि, क्योंकि मुझे 1000 गुनाह बेटर नहीं मुझे बेस्ट चाहिए था। और भाभी जान का दिल नहीं दुखा सकती थी ना मैं'। इसके आगे एक्ट्रेस ने एक फनी इमोजी डाला। बता दें कि, भले ही केआरके देवोलीना की शादी से दुखी हैं लेकिन एक्ट्रेस अब अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications