KRK ने किया चौंकाने वाला ट्वीट, कहा- 'दूरदर्शी नेता हैं भागवत, देशसेवा के लिए मुझे भी RSS में होना चाहिए'

KRK ने किया चौंकाने वाला ट्वीट, कहा- 'दूरदर्शी नेता हैं भागवत, देशसेवा के लिए मुझे भी RSS में होना चाहिए'

मुंबई, 17 अगस्त: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म क्रिटिक और अभिनेता कमाल आर खान उर्फ केआरके सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं। अक्सर लाइमलाइट में रहने वाले केआरके ने अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर बयान दिया है। केआरके ने अपने ट्वीट में कहा है कि उन्हें लगता है कि देश की सेवा करने के लिए उन्हें आरएसएस ज्वाइन कर लेना चाहिए। कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत का भी जिक्र किया है। केआरके ने कहा है कि वह इस बात से सहमत हैं कि मोहन भागवत एक दूरदर्शी नेता हैं।

कमाल आर खान ज्वाइन करना चाहते हैं RSS

कमाल आर खान ज्वाइन करना चाहते हैं RSS

कमाल आर खान ने सोमवार (16 अगस्त) को किए अपने ट्वीट लिखा, ''आखिरकर, मैं भी इस बात से सहमत हूं कि डॉ मोहन भागवत सर एक दूरदर्शी नेता हैं। इसलिए मुझे लगता है कि मुझे अपने देश के लिए अच्छा काम करने के लिए आरएसएस से जुड़ना चाहिए।''

केआरके ने कंगना रनौत पर भी लगाए गंभीर आरोप

केआरके ने कंगना रनौत पर भी लगाए गंभीर आरोप

केआरके ने हाल ही में बॉलीवुड की 'क्वीन' एक्ट्रेस कंगना रनौत की पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ट्वीट किया था और फिर कुछ ही देर बाद ही उसे डिलीट भी कर दिया था। केआरके ने 16 अगस्त की रात 8 बजे एक ट्वीट किया। जिसमें केआरके ने लिखा था, 'ब्रेकिंग न्यूज- कंगना रनौत, इमरान नाम के एक इजिप्टएन लड़के को डेट कर रही हैं। ये तो लव जिहाद है, दीदी आपसे ये उम्मीद नहीं थी।' इन तस्वीरों में कंगना रनौत किसी शख्स को गले लगाते हुए दिखाई दे रही हैं।

केआरके पर लगा रेप का आरोप

केआरके पर लगा रेप का आरोप

केआरके पर इसी महीने रेप की कोशिश करने का आरोप लगा है। एक मशहूर फिटनेस मॉडल ने केआरके पर रेप की कोशिश और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मॉडल ने 26 जून 2021 को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर करवाई थी। हालांकि आरोप लगाने वाली मॉडल ने फिलहाल केआरके के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+