बिना शादी के मां बनने को लेकर कल्कि कोचलिन ने कही ये बड़ी बात, बोलीं- मेरे पार्टनर को शादी में......
Kalki Koechlin: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने इस समय अपने काम से ब्रेक ले रखा है और वह अपनी बेटी की परवरिश में बिजी चल रही हैं। हालांकि कुछ समय पहले ही उन पर बिना शादी के मां बनने को लेकर लोगों ने खूब निधाना साधा था। अब कल्कि ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है। कल्कि इस समय अपने बयान को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
कल्कि ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
आपको बता दें कि एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन गे हर्षबर्ग के साथ रिलेशनशिप में हैं और फरवरी 2020 में उन्होंने प्यारी सी बेटी सेफो को जन्म दिया है। इसके बाद बिना शादी के मां बनने को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचनाएं की गईं। लोगों ने कल्कि को लेकर तरह तरह की बातें कीं। अब कल्कि ने उन आलोचकों को करारा जवाब दिया है। कल्कि का जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कल्कि ने कहा- मुझे और मेरे पार्टनर को शादी नहीं करनी
माशाबेल इंडिया से बातचीत करते हुए कल्कि ने कहा- मेरी पहले डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी हो चुकी है और फिलहाल मेरे नए पार्टनर हर्षबर्ग को शादी में कोई इंटरेस्ट नहीं है। कल्कि ने आगे कहा- मैं पहले से तलाकशुदा हूं और यही वजह है कि मुझे अब शादी में कोई दिलचस्पी नहीं रही है। इसलिए मैंने और मेरे पार्टनर ने मिलकर शादी न करने का फैसला लिया है। हमने ये फैसला काफी सोच-समझकर लिया है और हम साथ में रहते हैं।
बेटी के साथ गोवा में रहती हैं कल्कि
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कल्कि कोचलिन अपने पार्टनर गे हर्षबर्ग और बेटी के साथ गोवा में रहती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि गोवा में रहने की असली वजह ये है कि वो चाहती हैं कि उनकी बेटी ऐसी जगह पर रहे जहां चारों ओर हरियाली हो और उसे एक नैचुरल माहौल मिल सके। आपको बता दें कि अनुराग कश्यम के साथ तलाक लेने के बाद कल्कि कोचलिम अपने नए पार्टनर गे हर्षबर्ग से इजराइल टूर के दौरान मिली थीं। टूर पर पहले दोनों की दोस्ती हुई, फिर दोनों के बीच की नजदीकियां बढ़ने लगीं। फिलहाल दोनों गोवा में लिव-इन में रहते हैं।
कल्कि कोचलिन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बेटी के जन्म के बाद से कल्कि ने अपने करियर से ब्रेक लिया हुआ था। वह बेटी को अपना पूरा समय देना चाहती थी। फिलहाल वह दोबारा काम पर लौट रही हैं। कल्कि जल्द ही वेब सीरीज 'मेड इन हेवन सीजन 2' और फिल्म 'गोल्डफिश' में दिखाई देंगी। फिल्म 'गोल्डफिश' एक मां-बेटी की कहानी है जहां बेटी भारत वापस आती है जब उसकी मां डिमेंशिया जैसी प्रॉब्लम से जूझने की शुरुआत पर होती है।












Click it and Unblock the Notifications