एक्स हसबैंड अनुराग कश्यप की बेटी की सगाई में पहुंची कल्कि कोचलिन, फैंस बोले- 'ये चल क्या रहा है'
अनुराग कश्यप की बेटी की बेटी आलिया की सगाई देर रात उनकी एक्स वाइफ कल्कि कोचलिन अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Kalki koechlin Video: बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने अपने बॉयफ्रेड शेन ग्रेगोइरे से सगाई कर ली। जिसकी देर रात पार्टी रखी गई जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। लेकिन सबसे जिसने सुर्खियां बटोरीं वो अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्कि कोचलिन थी।
एक्स हसबैंड अनुराग की बेटी की सगाई में पहुंची कल्कि
दरअसल, अनुराग कश्यप की बेटी की सगाई में उनकी एक्स वाइफ कल्कि कोचलिन अपने बॉयफ्रेंड और बेटी के साथ सगाई में पहुंची। कल्कि इस दौरान ट्रेडिशनल अवतार में पहुंची थीं। साथ ही उन्होंने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। हालांकि कुछ फैंस कंफ्यूज थे कि वह अपने एक्स हसबैंड के फंक्शन में क्या कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
जैसे ही क्लिक का यह वीडियो सामने आया तो फैंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, ये अनुराग कश्यप की वाइफ है या थी? वहीं एक ने लिखा, 'कुछ भी चलता है ये लोगों की पागलपंती में'। एक ने लिखा- 'इनका अलग ही चलता है यार, कब किसे छोड़ देते हैं'। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी बेटी को लेकर सवाल किया कि ये कौन है जिसे गोद में उठा रखा है। वहीं कुछ फैंस उनकी फैमिली फोटो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
साल 2013 में हुआ था तलाक
बता दें कि, क्लिक कोचलिन ने अनुराग कश्यप से साल 2011 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात देव डी के सेट पर हुई थी। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा चल नहीं पाई और साल 2013 में दोनों का तलाक हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने अपनी पहली शादी टूटने के बाद दोबारा ना शादी करने का फैसला लिया। कल्कि को अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग से साल 2020 में बेटी हुई।












Click it and Unblock the Notifications