दुनियाभर में 'कल्कि 2898 एडी' ने मचाई धूम, 4 दिन में कमाए 500 करोड़, जानें आपको क्यों देखनी चाहिए ये फिल्म

Kalki 2898 AD: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग का जादू चलाने वाले एक्टर प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस की रौनक फिर से लौटा दी है। ये साइंस-फिक्शन फिल्म देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी धुआंधार कमाई कर रही है।

फिल्म का बजट है 600 करोड़
इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड महाबंपर ओपनिंग की थी और इसके बाद अब अपने फर्स्ट वीकेंड पर भी इसने दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर डाला है। 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया है। फिल्म हर दिन बंपर कमाई कर रही है। वहीं अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन यानी गत 30 जून 2024 (रविवार) को फिल्म ने वर्ल्डवाइड शनिवार की तुलना में 20 फीसदी की तेजी दिखाई है।

kalki

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इसी के साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म ने गत 30 जून 2024 को दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर लगभग 120 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं गत 29 जून 2024 (शनिवार) को इस फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

4 दिन में 555 करोड़ रुपए की हुई कमाई
इसी के साथ 'कल्कि 2898 एडी' ने चार दिनों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 555 करोड़ कमा लिए है। ओवरसीज में फिल्म ने चार दिनों में 150 करोड़ के करीब का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद है कि फिल्म इस हफ्ते में 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी और अपना बजट भी वसूल कर लेगी।

आइए आपको बताते हैं क्यों देखें फिल्म कल्कि 2898 एडी

अद्वितीय अवधारणा
ये फिल्म भविष्य के युग में सेट की गई है और एक पौराणिक घटना से जुड़ी एक सर्वनाश के बाद की कहानी पर केंद्रित है। पौराणिक कथाओं के साथ साइंस-फिक्शन के तत्वों को मिलाकर, 'कल्कि 2898 एडी' एक आकर्षक सिनेमा के अनुभव के लिए एक अनूठी अवधारणा पेश करती है।

फिल्म की बेहतरीन क्वालिटी
फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन में काफी मेहनत की है, जिसमें वीएफएक्स और ग्राफिक्स शामिल हैं। मूवी के निर्देशक नाग अश्विन ने हर छोटी-बड़ी बात पर ध्यान दिया है, जिससे फिल्म की क्वालिटी में काफी सुधार हुआ है।

भविष्य की दृष्टि को एकीकृत करने की कोशिश
ये फिल्म भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि के जन्म की दृष्टि प्रस्तुत करती है, जो कलियुग को समाप्त करने के लिए पैदा हुए हैं। इस अवधारणा से इतिहास, पौराणिक कथाओं और भविष्य की दृष्टि को एकीकृत करके भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ाने की उम्मीद है।

महाकाव्य कथावाचन
'कल्कि 2898 एडी ' अच्छाई बनाम बुराई की एक महाकाव्य कहानी का वादा करती है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और फैंटेसी के तत्वों का मिश्रण है, जो व्यापक दर्शकों को आकर्षित करने में सफल हो रहा है।

फिल्म की जबरदस्त स्टारकास्ट
फिल्म में प्रभास, कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी जैसे प्रभावशाली कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके अभिनय से कहानी में गहराई और गंभीरता दिखाई दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+