Kalki 2898 AD: ओटीटी पर रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई 'कल्कि 2898 एडी', फ्री में ऐसे कर रहे हैं डाउनलोड

Kalki 2898 AD Online Leaked: साउथ के फेमस एक्टर प्रभास की सुपरहिट फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' गत 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और लोगों ने इसकी जमकर तारीफ भी की थी। अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो चुकी है।

ऑनलाइन लीक हुई कल्कि 2898 एडी

-खबर है कि 'कल्कि 2898 एडी' ऑनलाइन लीक हो गई है। ये फिल्म ओटीटी के दो प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म का हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। वहीं अमेजन प्राइम वीडियो पर साउथ भाषाओं में फिल्म का लुत्फ उठाया जा सकता है।

kalki 2898 ad

-फिलहाल ये फिल्म पायरेसी का शिकार हो हई है। फिल्मी बीट की रिपोर्ट के मुताबिक कई टोरेंट साइट्स ने प्रभास की इस सुपरहिट फिल्म के पूरे कंटेंट को कॉपी कर लिया है और इसे लिंक में बना दिया है। इसके बाद ये फिल्म एचडी क्वालिटी में मुफ्त में ऑनलाइन अवेलेबल है। फ्री में इस मूवी को देखने और डाउनलोड करने के लिए इन लिंक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

-फिल्म में प्रभास के साथ साथ अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन अहम रोल में नजर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपए के आसपास था और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1100 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

-आपको बता दें फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ओरिजनल तेलुगू भाषा में थी जबकि इसे हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया गया था। ओटीटी पर भी ये फिल्म इन सभी भाषाओं में स्ट्रीम हो रही है। थिएटर्स में इस फिल्म को 3डी में भी दिखाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+