Kakuda Review: सोनाक्षी सिन्हा की 'ककूड़ा' का हाल बेहाल, न तो हंसा पाई और न डरा पाई

फिल्म- ककूड़ा
स्टारकास्ट- सोनाक्षी सिन्हा, साकिब सलीम, रितेश देशमुख
डायरेक्टर- आदित्य सरपोतदर
ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी5
स्टार- ***

Kakuda Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'ककूड़ा' से लोगों को एंटरटेन करने का फैसला किया था लेकिन लगता है कि इसमें कुछ गड़बड़ी हो गई है। ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास मजा नहीं दे पा रही है।

सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और साकिब सलीम की फिल्म 'ककूड़ा' आज यानी 12 जुलाई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो गई है। हालांकि फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। लोगों की मानें तो ये फिल्म न तो हंसा पाई है और न ही दर्शकों को डरा पाई है।

kakuda

फिल्म 'ककूड़ा' की कहानी
फिल्म में दिखाया गया है कि रतौड़ी नाम के एक गांव के लोग ककूड़ा नाम के भूत की वजह से काफी परेशान हैं। वैसे तो ये भूत उन्हें हमेशा परेशान नहीं करता, लेकिन हफ्ते के एक खास दिन और खास टाइम पर उसे अपने लिए लोगों से इज्जत चाहिए होती है। जो लोग उस खास दिन खास और टाइम पर उसे इज्जत नहीं दे पाते हैं, उनकी मौत हो जाती है।

ककूड़ा को इज्जत देने के लिए गांव के लोगों को एक खास टाइम पर उसके लिए अपने-अपने घरों में मौजूद छोटे दरवाजे को खोल देना पड़ा है। अगर कोई ऐसा नहीं कर पाता तो उसे अजीब सी बीमारी हो जाती है और वो अगले 13 दिनों में मर जाता है।

सनी (साकिब सलीम) एक दिन ककूड़ा की इज्जत में चार चांद लगाना भूल जाता है और वह ककूड़ा के गुस्से का शिकार हो जाता है। उसकी पत्नी इंदिरा (सोनाक्षी सिन्हा) उसे बचाने के लिए एक घोस्ट हंटर (रितेश देशमुख) को ढूंढ कर लाती है, जो गांव वालों को इस भूत से बचाने की कोशिश करता है। अब वो ऐसा करने में सफल हो पाता है या नहीं, ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

स्टारकास्ट की एक्टिंग
ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी मूवी है, ऐसे में डर के साथ फिल्म में हंसाने वाले सीन्स की भी जमकर जरूरत थी। इस जरूरत को पूरा करने के लिए 'पंचायत' फेम आसिफ खान भी फिल्म में नजर आए हैं। उन्होंने अच्छी एक्टिंग की है। रितेश देशमुख भी अपने कॉमिक अंदाज में नजर आए हैं और उनकी एक्टिंग भी शानदार है।

वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा कुछ खास काम नहीं कर पाई हैं। उनकी एक्टिंग साधाराण सी है। हालांकि साकिब सलीम की मेहनत दिखती है, लेकिन वो सिर्फ कोशिश करते हुए नजर आए हैं। एक्टिंग के लिहाज से सबने अपने-अपने हिस्से का उतना काम किया है, जितना स्क्रिप्ट में लिखा गया है।

डायरेक्शन और म्यूजिक
फिल्म के डायरेक्टर 'मुंज्या' जैसी हिट हॉरर कॉमेडी मूवी बनाने वाले आदित्य सरपोतदर हैं। हालांकि इस फिल्म में वो 'मुंज्या' जैसा कसाव नहीं ला पाए। पूरी फिल्म में वह कई तरह के हॉरर फिल्मों की कॉपी करने की कोशिश करते दिखाई दिए हैं। फिल्म के स्क्रिप्ट में कुछ चीजों को बदलने की जरूरत थी। कहानी काफी हल्की हो गई है जो कि दर्शकों का दिल जीतने में असफल साबित हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+