KRK ने नाम लिए बिना कसा तंज- आज रणबीर कपूर "बुढ़ऊ" से 10 गुना बड़े स्टार हैं

मुंबई, 18 अप्रैल: बॉलीवुड एक्‍टर और क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R Khan) हर दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई बम फोड़ रहे हैं और बड़े- बड़े दावे कर रहे हैं। केआरके (KRK) के नाम से मशहूर एक्‍टर ने एक बार फिर बिना नाम लिए बॉलीवुड सेलेब्स पर तंज कसा हैं और जमकर ट्रोल भी हो रहे हैं। आलिया और रणबीर की शादी में एक्‍ट्रेस के एक्‍स लवर सिद्धार्थ को और बॉलीवुड के एक दिग्गज एक्‍टर को ना इनवाइट करने पर तंज कस चुके केआरके ने एक बार फिर बुढ़ऊ के नाम से संबोधित करते हुए तंज कसा है।

krk

केआरके ने अपने ट्टीट में लिखा अगर "बुढ़ऊ" इतने ताकतवर हैं कि किसी का भी करियर तबाह कर सकते हैं, तो आज रणबीर कपूर को सुपर स्टार नहीं होना चाहिए। यहां तक कि उन्होंने पूरी कोशिश की कि रणबीर संजय दत्त की बायोपिक न करें। लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। आज रणबीर कपूर बुद्धू से 10 गुना बड़े स्टार हैं।

केआरके ने ये तंज किसी और नहीं सलमान खान पर कसा है। सीधे नाम ना लेते हुए उन्‍होंने इस बार की तरह पिछली बार भी दिग्गज कलाकार को रणबीर आलिया की शादी में ना इनवाइट करने पर तंज कसते हुए आड़े हाथों लिया था।

बता दें इससे पहले केआरके का एक और ट्वीट वायरल हो रहा है, जिस में उन्होंने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने का दावा किया है। केआरके का कहना है कि आरआरआर जैसी फिल्म महज 50 करोड़ रुपये के बजट में बना सकते हैं। वैसे प्रोड्यूसर केआरके देशद्रोही पार्ट टू बनाने वाले हैं। सोमवचार को केआरके ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। देशद्रोही पार्ट वन काफी विवादों में रही थी अब जब वो पार्ट 2 बनाने जा रहे हैं तो लोग मजे लेना शुरू कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+