Kajol ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, एक्ट्रेस ने डिलीट कर दिए सभी पोस्ट, कहा- 'जिंदगी के मुश्किल वक्त में हूं'
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया। साथ ही एक्ट्रेस ने सभी पुराने पोस्ट डिलीट कर दिए।

Kajol Break From Social Media: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती हैं। लेकिन अब उन्होंने अपने चाहने वालों को एक बड़ा झटका दिया। जी हां एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया को कुछ समय के लिए अलविदा कह दिया।
काजोल ने फैंस को दिया बड़ा झटका
90 के दशक की एक्ट्रेस काजोल की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस ना सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्कि अपनी खूबसूरती से भी फैंस को दीवाना कर देती हैं। हालांकि इस बार काजोल ने फैंस को नाराज कर दिया है। उन्होंने कुछ वक्त के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लिया। जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी।
सोशल मीडिया से लिया ब्रेक
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर कुछ घंटे पहले फैंस को जानकारी दी कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मैं अपने जिंदगी के सबसे मुश्किल ट्रायल को फेस कर रही हूं'। इस पोस्ट के कैप्शन पर उन्होंने लिखा, 'मैं कुछ वक्त के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं।'
एक्ट्रेस ने डिलीट किए पुराने पोस्ट
आपको बता दें कि, काजोल ने इस पोस्ट के बार अपनी कुछ पुरानी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया से डिलीट कर दी। अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखकर फैंस चिंता में आ गए। एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस उन्हें जल्द वापसी करने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि, काजोल अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। वहीं उनकी बेटी नीसा देवगन अपने लुक के कारण ट्रोल होती हैं।
काजोल की आखिरी फिल्म
बता दें, काजोल आखिरी बार फिल्म सलाम वेंकी में नजर आई थीं, जिसकी चर्चा जोरों पर हुई थी। फिल्म में एक्ट्रेस ने मां का किरदार निभाया था। वहीं लंबे समय बाद एक्ट्रेस के साथ आमिर खान ने भी स्क्रीन शेयर की। हालांकि अभी तक काजोल ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की। फिलहाल फैंस को उनकी सोशल मीडिया पर वापसी का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications