काजोल की 'मां' को मिला सेंसर सर्टिफिकेट, बोर्ड ने बिना कट के पास की फिल्म, 18 साल से कम के बच्चे भी देख सकेंगे
काजोल अपनी हॉरर फिल्म 'मां' को लेकर सुर्खियों में हैं। वो इस फिल्म को प्रमोट कर रही हैं। 'मां' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को रिलीज होने में दो दिन हैं। ऐसे में अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को सेंसर सर्टफिकेट दे दिया है। रिपोर्ट्स हैं कि 'मां' को बिना किसी कट के पास कर दिया है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, CBFC ने हॉरर फिल्म होने के बावजूद 'मां' को बिना किसी सीन में कट लगाए पास कर दिया है। फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। हालांकि बताया जा है कि फिल्म में कुछ विचलित (डिस्टर्ब) करने वाले सीन भी हैं। जिसका मतलब है कि 16 साल से अधिक उम्र के दर्शक इसे बिना अपने पैरेंट्स के देख सकते हैं।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म के मेकर्स को कुछ सुझाव भी दिए हैं। जिसमें डिस्क्लेमर के समय को बढ़ाने और फिल्म के टाइटल को हिंदी में लिखने के लिए कहा गया है। बता दें, 'मां' से काजोल बड़े पर्दे पर तीन साल बाद वापसी कर रही हैं। उनकी पिछली फिल्म सलाम वेंकी थी। हालांकि इन तीन सालों में उनकी दो ओटीटी प्रोजेक्ट भी रिलीज हुए। इसमें लस्ट स्टोरीज 2 और दो पत्ती नाम की फिल्म शामिल है। बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक बार फिर काजोल के फैंस एक्साइटेड हैं। 'मां' को विशाल फुरिया ने डायेरक्ट किया है। फिल्म में काजोल के साथ रॉनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और खेरिन शर्मा हैं। इसके पहले भी वो हॉरर फिल्में डायरेक्टर कर चुके हैं।
इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म की कनप्पा भी रिलीज हो रही है। इसको लेकर अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, यार अजय दोनों की पिक्चर आ रही है इस फ्राइडे. तू अपने फैन्स की गुड विशेज कनप्पा को भेज दे और मैं महादेव की ब्लेसिंग मां को. क्या बोलता है? काजोल और तुम्हें गुडलक भाई।












Click it and Unblock the Notifications