Maa BO Collection Day 2: कछुए की रफ्तार से हो रही 'मां' की कमाई, काजोल की फिल्म की कुल कमाई हुई इतनी
Maa Box Office Collection Day 2: काजोल की हॉरर फिल्म 'मां' 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों का कारोबार कर चुकी है। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन काजोल के अभिनय को सराहा जा रहा है। ये एक मां और बेटी के रिश्ते पर आधारित है। जिसमें काजोल अपनी बेटी को बुरी आत्माओं से बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। फिल्म के दो दिनों के कलेक्शन की बात करें तो ये 10 करोड़ रुपये हो गया है।
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 5.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, ओपनिंग डे पर 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 10.30 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद है कि वीकेंड में फिल्म की कमाई और भी बढ़ेगी। क्योंकि ये फिल्म हॉरर जॉनर की है। हालांकि टिकट खिड़की पर कमाई करने के लिए इस फिल्म के बास गुरुवार तक का समय है। इसके बाद अनुराग बासु की मल्टीस्टारर फिल्म मेट्रो इन दिनों रिलीज हो रही है।

'मां' में काजोल ने मां अंबिका का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक मां अपनी बेटी को बचाने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं करती। दर्शक मां और बेटी के इस रिश्ते को धीरे-धीरे पसंद कर रहे हैं, जिसका असर फिल्म के कलेक्शन पर भी दिख रहा है।
'मां' ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस पर 'मां' का मुकाबला आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' और 'कन्नप्पा' से है। इसके बावजूद 'मां' ने रिलीज के दो दिनों में ही साल 2025 की 8 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसमें लवयापा (6.85 करोड़ रुपये), सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव (5.32 करोड़ रुपये), बैडऐस रविकुमार (8.38 करोड़ रुपये), चिड़िया (8 लाख रुपये), द भूतनी (9.57 करोड़ रुपये), केसरी वीर (1.53 करोड़ रुपये), कंपकंपी (1.5 करोड़ रुपये) और फुले (6.85 करोड़ रुपये) शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications