'24 इंच की पतली कमर नहीं तो फिर....', काजोल ने सरेआम कही ऐसी बात, बयान ने मचाया हंगामा
Kajol: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। काजोल में अपने फिल्मी करियर में बड़े-बड़े स्टार्स, निर्देशक और प्रोड्यूसर्स के साथ काम किया है। काजोल अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स के चलते भी काफी फेमस हैं। वह अपनी बातों को बिना हिचकिचाए सबके सामने रखना जानती हैं।
'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आई थीं काजोल
काजोल ने सुपरहिट फिल्मों में तो काम किया ही है, साथ ही वह ओटीटी पर भी अपना डेब्यू कर चुकी हैं। काजोल को ओटीटी की वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में देखा गया था जिसमें उनके एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। इस वेब सीरीज में नजर आने के बाद से लगो उनकी चर्चा करने लगे थे।

'ओटीटी की वजह से कई कलाकारों को मौका मिला है'
वहीं एक इंटरव्यू में काजोल ने कहा था- 90 के दशक में थिएटर ही एकमात्र एंटरटेनमेंट का जरिया था जिसनें फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफल होने की उम्मीद जगाई थी। अब ओटीटी की वजह से कई कलाकारों को मौका मिल रहा है। वह अपने टैलेंट को खुलकर दिखा रहे हैं।
'24 इंच की पतली कमर से कुछ नहीं होगा'
काजोल ने आगे कहा था- ओटीटी पर नजर आने वाले कलाकारों के लिए जरूरी नहीं कि उनके पास 24 इंच की पतली कमर या 36 इंच का सीना हो या न हो। इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। ये सब कलाकार आज ओटीटी की मदद से स्टार बन गए हैं।
बॉडी शेमिंग की शिकार हुई थीं काजोल
49 साल की काजोल आज भी डंके की चोट पर अपनी बात लोगों के सामने रखती हैं। वह अपनी बात कहने में कभी कतराती नहीं हैं। आपको बता दें कि आज भले ही काजोल बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं लेकिन एक समय ऐसा था जब वह बॉडी शेमिंग की शिकार हुई थीं। उस समय काजोल को इंडस्ट्री के लोग ताने मारते थे। उनकी स्किन के रंग और मोटापे को लेकर उन्हें चिढ़ाया जाता था।
काजोल को काली और मोटी कहा जाता था
काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी तो इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग उन्हें दिन-रात ताने मारते थे। उनके शरीर का मजाक उड़ाते थे। काजोल को काली, मोटी और न जाने क्या-क्या कहा जाता था। काजोल के चश्मा पहनने को लेकर भी उनकी आलोचना की जाती थी।












Click it and Unblock the Notifications