'फिजिकल अब्यूसिव सीन्स मुझे परेशान....', काजोल ने खोला अब तक का सबसे बड़ा राज, सामने रख दी ये सच्चाई
Kajol On Molestation Scenes: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेसेस में से एक काजोल ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। लोगों को आज भी काजोल की एक्टिंग से बहुत प्यार है। हालांकि काजोल अपनी चुलबुली एक्टिंग के लिए ही फैमस हैं। लोगों की मानें तो काजोल पर सीरियस रोल नहीं बल्कि नटखट किरदार ही अच्छा लगता है। फिल्मों के साथ साथ काजोल अब वेब सीरीज में भी अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्मों में अब्यूसिव सीन्स को लेकर एक बड़ा खुलास किया है। उन्होंने साफ बताया है कि ऐसे सीन्स उनके लिए बहुत परेशान करने वाले होते हैं।
छेड़छाड़ वाले सीन्स से दूर रहती हैं काजोल
काजोल ने हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया एक्टर्स राउंडटेबल 2023 के दौरान हुई बातचीत में अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। इस दौरान फिल्मों में अब्यूसिव सीन्स न करने को लेकर काजोल ने कहा- मेरा हमेशा से ये मानना रहा है कि मैं ऐसे सीन्स नहीं करूंगी जिनमें या तो मेरे साथ छेड़छाड़ की जाए या किसी भी तरह से मुझे ऐसी जगह दिखाया जाए जहां मैं नहीं रहना चाहती।

काजोल ने कहा- अपने सीन को लेकर रहो ईमानदार
काजोल ने आगे कहा- मुझे लगता है कि एक एक्टर के तौर पर जब हम कोई शॉट करते हैं, तो हम उसे दिल से महसूस कर रहे होते हैं। इसलिए अगर उस सीन को लेकर हम ईमानदार नहीं होंगे तो कैमरा इसे आसानी से पकड़ लेगा। इसलिए अपने सीन को लेकर आपको हमेशा ईमानदार होने की जरूरत है।
'मैं अब्यूसिव सीन्स में सहज महसूस नहीं करती'
काजोल ने कहा- मैं अब्यूसिव सीन्स में बिल्कुल भी सहज महसूस नहीं करती हूं। इस तरह के सीन्स बहुत ही पेरशान कर देने वाले होते हैं और मुझे नहीं लगता कि मुझे अपनी बात साबित करने के लिए ऐसा करने की जरूरत है। मैं एक अच्छी एक्ट्रेस हूं और इस बात को मैं 100 अलग-अलग तरीकों से भी साबित कर सकती हूं। इसके लिए अब्यूसिव सीन्स को शूट करना जरूरी नहीं।










Click it and Unblock the Notifications