आर्यन केस में कुछ ना बोलीं ना किया शाहरुख को बर्थ डे विश, अब काजोल ने बताई इसके पीछे की वजह?
Kajol on Shah Rukh Khan birthday, Kajol did not wish Shah Rukh Khan, Kajol Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan birthday, Kajol statement on Shah Rukh Khan birthday, Kajol instagram fans live, Kajol Instagram chat with fans,
मुंबई, 03 नवंबर: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने 2 नवंबर को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एसआरके के जन्मदिन के मौके पर रात से ही फैंस शाहरुख के घर मन्नत के बाहर जमा हो गए थे। वहीं हाल ही में शाहरुख की लाइफ में ऐसा दौर भी आया था, जब उन्होंने काफी मुसीबतों का सामना किया। किंग खान का बेटा आर्यन ड्रग्स के आरोपों के चलते जेल में था। इंडस्ट्री में उनके कई दोस्तों ने उनका और उनकी फैमिली का सपोर्ट किया था, हालांकि उनके करीबी दोस्त काजोल ने पूरे वक्त चुप्पी साधी हुई थीं, लेकिन अब शाहरुख के जन्मदिन के एक दिन बाद काजोल का रिएक्शन सामने आया है।

'बेटा घर वापस आया तो सभी इच्छाएं पूरी'
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने जब आर्यन खान जेल में थे और यहां तक कि वो जेल से रिहा हुए तब तक कोई बयान जारी नहीं किया था। यहां तक की 2 नवंबर को शाहरुख ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया तो भी काजोल ने उन्हें विश नहीं किया। ऐसे में जब एक सोशल मीडिया यूजर ने काजोल से पूछा कि उन्होंने शाहरुख खान को विश क्यों नहीं किया तो काजोल ने जवाब दिया, 'मैं उन्हें और क्या शुभकामनाएं दे सकती हूं? जब उनका बेटा घर वापस आया तो उनकी सभी इच्छाएं पूरी हुईं।

करण के साथ आएंगी नजर, लेकिन
फैन्स के साथ इंस्टाग्राम चैट के दौरान एक यूजर ने काजोल से 'माई नेम इज खान' के बाद करण जौहर के साथ फिर से जुड़ने के बारे में भी सवाल किया तो एक्ट्रेस ने खुशी से कहा, 'मैं करण के साथ फिर से एक फिल्म करना पसंद करूंगी, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें और मुझे दोनों को इस बात से सहमत होना होगा कि यह उस तरह की फिल्म है, जिसे हम फिर से साथ करना चाहते हैं।'

'द लास्ट हुर्रे' में आएंगी नजर
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द ही 'द लास्ट हुर्रे' में दिखाई देंगी। फिल्म में वो एक मां सुजाता का किरदार में नजर आएंगी, जिसने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से लड़ाई लड़ी। काजोल ने बताया कि 'द लास्ट हुर्रे' की कहानी सुनते ही वह तुरंत अपने करेक्टर से जुड़ गईं थीं।

काजोल और अजय ने साधी चुप्पी
आपको बता दें कि आर्यन खान केस में ना तो कुछ काजोल ने बोला और ना ही उनके पति अजय देवगन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। वैसे अजय ज्यादातर मामलों में चुप ही रहते हैं, लेकिन SRK की सबसे अच्छी दोस्त काजोल ने एक शब्द भी नहीं बोला, हालांकि एक्ट्रेस की बहन तनीषा शाहरुख के सपोर्ट में नजर आई थी।












Click it and Unblock the Notifications