नहीं कराई सर्जरी, फिर कैसे चमक गया काजोल का डार्क चेहरा? एक्ट्रेस ने खोला ऐसा राज
Kajol Beauty Tips: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस काजोल ने अपनी चुलबुली एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। काजोल ने कड़ी मेहनत कर अपना शानदार करियर बनाया है और ऐसे में वह आज भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कहलाती हैं।
काजोल का दमदार फिल्मी करियर
काजोल ने अपना एक्टिंग करियर फिल्म 'बेखुदी' से शुरू किया था लेकिन उन्हें असली पहचान 'बाजीगर' मूवी से मिली थी। इस फिल्म के बाद काजोल के करियर ने ऐसी उड़ान पकड़ी की आज भी वह लोगों के बीच काफी फेमस हो गई है।

लुक और डार्क कॉम्प्लैक्शन को लेकर ट्रोल होती हैं काजोल
इतनी पॉपुलैरिटी के बावजूद काजोल सोशल मीडिया पर अपने लुक और डार्क कॉम्प्लैकशन को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके चेहरे को लेकर कई तरह के सवाल किए जाते हैं। लोगों का कहना है कि पहले तो काजोल सांवली थी तो अब इतनी गौरी कैसे हो गई हैं।
लोगों ने पूछा- कैसे चमक गया काजोल का चेहरा?
इस सवाल का जवाब खुद काजोल ने दिया है और लोगों का बताया है कि कैसे बिना सर्जरी के वह चमक गई हैं। काजोल इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में से एक हैं जो अपने काम के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
काजोल की तस्वीरों की होती है आलोचना
काजोल के फैंस भी उनकी तस्वीरों पर प्यार बरसाते रहते हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी करते हैं। कुछ लोगों का सवाल है कि आखिर काजोल ने ऐसा क्या किया कि अब उनका चेहरा इतना चमकदार हो गया है।
काजोल ने लोगों को दिया करारा जवाब
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में काजोल ने इन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। काजोल ने कहा था कि ये सब अब एक आम बात हो चुकी है। वह इस तरह के लोगों और उनके सवालों को सीरियली नहीं लेती हैं। वहीं स्किन को लेकर सवाल करने वालों लोगों को करारा जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा था- मैंने स्किन पर कोई सर्जरी नहीं करवाई है, बस मैं अब धूप से दूर रहती हूं। इसलिए मुझे टैनिंग नहीं होती।
'ये घर पर रहने वाली सर्जरी है'
काजोल ने आगे कहा था- ये कोई स्किन व्हाइटनिंग सर्जरी नहीं है बल्कि ये सिर्फ घर पर रहने वाली सर्जरी है। इसके अलावा काजोल ने अपना फेस पूरी तरह से ढककर अपनी एक फोटो भी फैंस के साथ शेयर की थी।












Click it and Unblock the Notifications