काजल राघवानी-खेसारी लाल यादव का 'ऐसा रोमांस' हुआ वायरल, 'सरसों के सागिया' ने जगाया प्यार
Kajal Raghwani and Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी की पॉपुलैरिटी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जब भी ये दोनों साथ स्क्रीन पर नजर आते हैं, दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच जाता है।
'सरसों के सागिया' गाना हो रहा वायरल
इन दिनों खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी का पुराना सुपरहिट गाना 'सरसों के सागिया' एक बार फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। ये गाना इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी का रोमांस
फिल्म मेहंदी लगा के रखना (2017) का ये गाना सालों बाद भी उतनी ही ताजगी और रोमांस से भरा दिखाई देता है। खेसारी लाल यादव की अभिव्यक्ति और काजल की मनमोहक अदाएं, दोनों की केमिस्ट्री आज भी दर्शकों को बांधे रखती है।
गाने ने 197 मिलियन व्यूज का आंकड़ा किया पार
दिसंबर 2025 तक यूट्यूब पर 'सरसों के सागिया' गाने ने 197 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। ये साबित करता है कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी अब भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है। आपको बता दें कि इस गाने को रिलीज हुए कई साल बीत चुके हैं लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी अब भी वैसी ही बनी हुई है।
गांव के खूबसूरत विजुअल्स ने बढ़ाई चमक
गाने की खूबसूरती सिर्फ इसके बोलों में नहीं बल्कि वीडियो में दिखाए गए गांव के रंगीन दृश्यों में भी है- खेत-खलिहान, देसी माहौल, मजेदार नोकझोंक, रंग-बिरंगे फ्रेम, इन्हीं वजहों से दर्शक आज भी इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद करते हैं। गाने की सादगी और मधुरता इसे भोजपुरी चार्ट्स पर हमेशा टॉप पर रखती है।
खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी विवाद पर बढ़ी चर्चा
-जहां ऑन-स्क्रीन खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी की जोड़ी सुपरहिट रही, वहीं ऑफ-स्क्रीन दोनों का रिश्ता टूटने के बाद विवाद भी सामने आए। वायरल इंटरव्यू में काजल राघवानी ने कई गंभीर आरोप लगाए थे।
-काजल ने कहा था- खेसारी लाल यादव ने कहा था कि मैंने उन्हें धोखा दिया लेकिन क्या वो मुझसे शादी करने वाले थे? मुझे गालियां दिलवाई गईं, ट्रोल कराया गया। मैं गुजरात से हूं, मैंने भोजपुरी इंडस्ट्री में मेहनत से अपनी जगह बनाई है।
-काजल राघवानी ने ये भी दावा किया था कि खेसारी लाल यादव ने अपने कुछ फैंस को उन्हें ट्रोल करने के लिए उकसाया था। उन्होंने बताया कि उस समय वे अकेली थीं और काफी दबाव झेल रही थीं इसलिए चुप रहना ही पड़ा।
खेसारी और काजल की जोड़ी रही सबसे रोमांटिक
-पुराना वीडियो दोबारा वायरल होते ही फैंस दो गुटों में बंट गए हैं। एक पक्ष कह रहा है कि खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी का करियर बनाया तो दूसरा पक्ष एक्ट्रेस की बेबाकी और संघर्ष की तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस बहस को लेकर काफी हलचल देखने को मिल रही है।
-भले ही असल जिंदगी में दोनों की राहें अलग हो चुकी हों लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी को अब भी सबसे शानदार रोमांटिक जोड़ी माना जाता है। 'सरसों के सागिया' इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि भविष्य में ये जोड़ी फिर किसी बड़े प्रोजेक्ट में साथ दिखाई दे।












Click it and Unblock the Notifications