'मैं अकेले फीलिंग कैसे दे दूं, सुहागरात है?' Kajal Raghwani का शॉकिंग खुलासा, 'निरहुआ' पर लगाया ऐसा गंभीर आरोप

Kajal Raghwani Bhojpuri Bawaal: पिछले कुछ यमय से रिएलिटी शोज ने चारों तरफ धूम मचा रखी है। 'बिग बॉस', 'द ट्रेटर्स', 'द एलायंस' और 'लॉक अप' जैसे रिएलिटी शोज का दबदबा साफ नजर आता है। इन शोज से दर्शक न सिर्फ एंटरटेन होते हैं बल्कि भरपूर ड्रामा और इमोशन्स लोगों को शॉक्ड भी कर देते हैं। इसी कड़ी में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' शुरू हो गया है।

जियो हॉटस्टार पर शुरू हुआ रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल'
इस शो का दूसरा एपिसोड गत 3 अगस्त 2026 (सोमवार) रात 9 बजे स्ट्रीम किया गया है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे इसमें बवाल होता दिख रहा है। शुरू के दो एपिसोड में तो बवाल नहीं हुआ लेकिन भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने सोमवार के एपिसोड में जो आरोप लगाए हैं, उसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया है।

kajal raghwani

काजल राघवानी और रानी चटर्जी के शॉकिंग खुलासे

-वहीं शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने एक्टर खेसारी लाल यादव की जो पोल खोली है वो काफी शॉकिंग है। आइए आपको बताते हैं कि शो के हालिया एपिसोड में काजल राघवानी और रानी चटर्जी ने भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स को लेकर क्या कहा है।

-'भोजपुरी बवाल' के हालिया एपिसोड में काजल राघवानी कहती हैं- मैं तो बीच में सोच रही थी साइकैट्रिस्ट के पास जाऊं। मैं ब्लैंक होने लगी थी। मैं बहुत परेशान हो गई थी। मेरे दिमाग में बस वही चलता रहता है, जो काम को लेकर रायता फैला हुआ है। हर जगह रिलेशन्स बना दिए गए थे।

निरहुआ और पाखी हेगड़े पर रानी चटर्जी ने लगाया ऐसा आरोप

-काजल राघवानी की बात सुन रानी चटर्जी कहती हैं- भोजपुरी से अगर मैं कुछ हटाना चाहती हूं तो गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड का रिलेशन। रानी की इस बात पर काजल भी अपनी सहमति जताती हैं। इसके बाद रानी चटर्जी भोजपुरी एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव निरहुआ और पाखी हेगड़े पर आरोप लगाती हैं। रानी कहती हैं- ये जो इंडस्ट्री में जोड़ी कल्चर आया है ना, वो निरहुआ और पाखी की वजह से आया है।

-रानी चटर्जी भोजपुरी एक्टर, सिंगर और सांसद मनोज तिवारी के साथ साथ पावरस्टार पवन सिं पर भी कई गंभीर आरोप लगाती हैं। रानी कहती हैं- पसंद की हीरोइन ना होने की वजह से कई बड़ी-बड़ी फिल्में भी बंद हो गईं। सब इन दोनों का किया धरा है।

काजल राघवानी- मैं अकेले फीलिंग कैसे दे दूं?

-इसके बाद काजल राघवानी भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे पर आरोप लगाती हैं कि वो दिनेश लाल यादव निरहुआ को किसी और हीरोइन के साथ काम नहीं करने देती हैं। काजल राघवानी कहती हैं- मैंने निरहुआ-आम्रपाली के साथ फिल्म 'आशिक आवारा' में काम किया था। इसमें सुहागरात का एक सॉन्ग था।

-काजल आगे कहती हैं- हम सेट पर सुहागरात का गाना शूट कर रहे थे, तो आम्रपाली दूबे वहीं बैठी थीं। ऐसे में दिनेश लाल यादव निरहुआ थोड़े असहज हो गए तो डायरेक्टर ने मुझसे बोला कि फीलिंग नहीं ला रही हो। मुझे इस बात पर गुस्सा तो मैंने कहा- अरे मैं अकेले कैसे फीलिंग लाऊं? जब तक निरहुआ मुझे पकड़ेंगे नहीं, अपनी तरफ खींचेंगे नहीं तब तक मैं अकेले फीलिंग कैसे दे दूं? मेरी बुद्धि थोड़ी भ्रष्ट हो गई है।

-काजल राघवानी कहती हैं- मैंने निरहुआ को मैसेज कर दिया कि मुझे आपसे बात करनी है। अगर आप अकेले हो तो बस 2 मिनट बात करनी है। ये मैसेज आम्रपाली ने पढ़ लिया, तो उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा- आपको जो बोलना है मेरे सामने भी बोल सकती हो और हम लोग एक ही हैं। दूसरी तरफ रानी चटर्जी ने भी निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते पर सवाल खड़े किए।

खेसारी लाल यादव संग अफेयर पर क्या बोलीं काजल राघवानी

-एपिसोड में काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव संग अपने अफेयर पर भी खुलकर बात की। उन्होंने रानी चटर्जी से बात करते हुए कहा- काम को लेकर मैं थोड़ा परेशान रहती हूं क्योंकि मैं खेसारी लाल यादव के साथ रिलेशन में थी। आपने मुझे सपोर्ट भी किया था। मैंने सोशल मीडिया से भी कटऑफ कर लिया है। जो लोग मुझे आज भी इस रिलेशन के लिए ट्रोल करते हैं वो उनके ही आदमी हैं।

-काजल राघवानी ने कहा- इस रिलेशन के टूटने और ट्रोल होने के बाद से मैंनेअब तो इवेंट्स भी कम कर दिए हैं। दरअसल एक इवेंट में मेरे कार पर पत्थर मारे गए थे।कार का कांच तोड़ दिया गया था। मैं बहुत डर गई थी। लोगों ने कहा कि मैंने उन्हें धोखा दिया है। मेरी गलती है कि मैंने एक शादीशुदा मर्द के साथ अफेयर किया लेकिन खेसारी लाल यादव मुझसे कहते थे उनका वाइफ के साथ कोई रिश्ता नहीं है।

रानी चटर्जी ने खोली खेसारी लाल यादव की पोल

-वहीं रानी चटर्जी ने भी खेसारी लाल यादव की पोल खोलते हुए कहा- उनके पॉडकास्ट देखें हैं, जिसमें उन्होंने धोखा देने की बात कही थी लेकिन बाद में देखा तो कही मेरी गर्लफ्रेंड ही नहीं थी। मैं शादीशुदा हूं तो कैसे मेरी गर्लफ्रेंड होगी? रानी ने आगे कहा- मैंने खेसारी लाल यादव को हमेशा विक्टिम कार्ड खेलते देखा है।

-रानी चटर्जी एक्ट्रेस काजल से कहती हैं- मैं गई थी खेसारी लाल यादव की बेटी के बर्थडे की पार्टी में, जहां मैं पहली बार उनकी वाइफ से मिली थी। इसी बीच मेरे भाई की शादी का रिसेप्शन हुआ था। तुम भी वहां आई थी, खेसारी लाल यादव के साथ।

-रानी चटर्जी ने आगे कहा- बाद में मुझे एक दिन खेसारी लाल यादव की वाइफ मिली थी, वो मुझे अपने साथ एक कॉर्नर में ले गई और कहा कि मुझे आपने क्यों नहीं बुलाया भाई के रिसेप्शन में? मैंने कहा बुलाया था। वो बोलीं नहीं आपने काजल राघवानी को बुलाया था। मैंने उनको कहा, नहीं खेसारी से कहा था कि पूरी फैमिली साथ लेकर आना, अब वो काजल के साथ आए तो मैं क्या कर सकती हूं। ये सुनकर खेसारी की पत्नी रोने लगी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+