बेटे को जन्म देने के बाद काजल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- कितनी रात सोई नहीं, एंजाइटी भी हुई
मुंबई। साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्री काजल अग्रवाल मां बन चुकी हैं। बीते 19 अप्रैल को काजल ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने और उनके पति ने नील रखा है। मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर काजल ने अपनी फीलिंग्स शेयर की है। काजल ने लिखा कि अपने बेबी नील का दुनिया में स्वागत करते बेहद खुश और उत्साहित हूं। वहीं काजल के फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं और उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।
काजल अग्रवाल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
काजल अग्रवाल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि बच्चे को जन्म देना एक लंबी, थका देने वाली लेकिन संतोषजनक प्रक्रिया है। जब नील को मैंने जन्म के चंद सेकंड बाद पहली बार गोद में लिया तो इस पल को शब्दों को बयां करना कठिन सा लगा। बेशक सब कुछ आसान नहीं रहा। कितनी रातें सोयी नहीं और एंजाइटी भी रही लेकिन नील के जन्म के बाद सब सही लगने लगा।

कहा- बेहतरीन सफर में साथ बढ़ने की कोशिश
अब सुबह की शुरुआत बेटे को प्यार से गले लगाने, एक-दूसरे की आंखों में देखने, उसे किस देने से होने लगी है। अब हम दोनों एक-दूसरे को पहचान रहे हैं। आगे बढ़ रहे हैं, सीख रहे हैं और इस बेहतरीन जर्नी में साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

काजल की बहन ने की थी पुष्टि
बता दें कि सबसे पहले काजल की बहन निशा अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की थी। द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान, निशा अग्रवाल ने बताया था कि काजल ने मंगलवार (19 अप्रैल) की सुबह बेटे को जन्म दिया है। निशा अग्रवाल ने कहा कि परिवार वालों के लिए ''ये अब तक की सबसे अच्छी खबर'' है।
पति की जमकर की तारीफ
जनवरी में काजल ने बताई थी प्रग्नेंसी की बात काजल अग्रवाल के प्रेग्नेंट होने की खबर उनके पति गौतम ने इस साल जनवरी में ऑफिशियली अनाउंस की थी। इसके बाद एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने पति के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी। अपनी प्रग्नेंसी के दौरान काजल अग्रवाल ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें शेयर की थीं। हाल ही में, काजल ने एक इमोशनल नोट भी लिखा था और उन पलों के बारे में बात की जब उनके पति गौतम ने उन्हें महसूस कराया कि वह न केवल एक अच्छे पति हैं, बल्कि एक अच्छे होने वाले पिता भी हैं।
साल 2020 में की शादी
बता दें कि काजल अग्रवाल ने अक्टूबर 2020 में बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की। 19 अप्रैल को इस जोड़े ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और उसका नाम नील किचलू रखा। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो काजल अग्रवाल फिल्म आचार्य में चिरंजीवी और राम चरण के साथ दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications