दूर से ग्लैमरस दिखने वाली इंडस्ट्री की एक्टर ने बताई हकीकत, सालों बाद छलक उठा दर्द
बॉलीवुड इंडस्ट्री दूर से तो काफी ग्लैमरस नजर आती है मगर अगर पास से देखें तो ये बिल्कुल उलट है। इंडस्ट्री काफी बैरंग है, और जरूरी नहीं है कि यहां पर चीजें जैसी दिखती हैं, वैसी होती भी हैं। ऐसा ही कुछ काई पो चे में अपनी दमदार एक्टिंग दिखा चुके अमित साध के साथ भी हुआ।
एक्टर ने हाल ही में इंडस्ट्री को लेकर काफी खुलासे किये हैं। अब एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे इंडस्ट्री में अकेले पड़ गए हैं और एक वक्त ऐसा भी था कि वे डिप्रेशन तक का शिकार हो गए थे।

बताते चलें कि अमित ने फिल्म सुल्तान में सलमान खान संग काम किया है। उनका रोल बेशक छोटा सा था मगर लोगों ने इसे बेहद पसंद किया था। मगर जिस कदर वे टैलेंटेड हैं, लोगों के बीच में वो पहचान नहीं बना सके, जिसके वे हकदार थे।
अब अपनी जर्नी को लेकर एक्टर ने बॉलीवुड बबल को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने बेहद मेहनत की मगर मेकर्स द्वारा उन्हें इग्नोर कर दिया गया। हालत इस कदर खराब हो गई थी कि काम तक नहीं था। ऐसे में उनकी मानसिक हालत बिगड़ती चली गई और वे डिप्रेशन का शिकार हो गए।
इसके बाद एक्टर ने खुद को जैसे तैसे संभाला और खुद को बिजी किया। अमित ने अपने इंटरव्यू में कई सारे चौंकाने वाले खुलासे किये। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद को बदलने की खूब कोशिश की मगर लोगों ने तब भी इग्नोर किया।
वैसे ये पहले एक्टर नहीं हैं, जिसने इंडस्ट्री को लेकर इस तरह का कोई खुलासा किया है। इससे पहले भी कई फिल्म स्टार्स डिप्रेशन जैसी चीज से जूझ चुके हैं। दीपिका पादुकोण की बात करें तो इस लिस्ट में उनका नाम टॉप लिस्ट पर आता है। वे भी एक वक्त पर बुरी तरह से डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications