kacha badam : किसने गाया 'कच्चा बादाम' गाना, कौन हैं Bhuban badyakar, जानिए पूरी कहानी
नई दिल्ली, 01 फरवरी: 'बादाम बादाम दादा कांचा बादाम, आमार काछे नाइतो बूबू वाजा बादाम...' सोशल मीडिया पर एक्टिव शायद ही कोई शख्स होगा जिसने पिछले कुछ दिनों में ये गाना नहीं सुना होगा। जी हां, 'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं, जाना रे' के बाद अब 'कच्चा बादाम' सॉन्ग अब हर जुबां पर है। हर आम से लेकर खास शख्स इस गाने पर रील्स बना रहा है। 'कच्चा बादाम' गाने पर अब तक लाखों रील्स बन चुकी हैं। यही नहीं, सौरव गांगुली की 'दादागिरी सीजन 9' में भी अब ये सॉन्ग सुनाई देगा। लेकिन क्या आपको पता है कि ये वायरल हो रहा ये गाना किसने गाया है? वन इंडिया हिंदी आपको 'कच्चा बादाम' गाने वाले शख्स के बारे में बता रहा है।
Recommended Video

कच्चा बादाम गाना किसने गाया, कौन हैं भुबन बादायकर ?
भुबन बादायकर, यही वो नाम है जो 'कच्चा बादाम' गाना गाकर देश-दुनिया में हिट हो गया है। भुबन बादायकर पश्चिम बंगाल से हैं और सड़क पर मूंगफली बेचते हैं। भुबन अपने गाने के तुरंत हिट होने के बाद तुरंत फेमस हो गए हैं। भुबन पश्चिम बंगाल में कुरालजुरी गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता तीन भाई हैं। आजीविका चलाने के लिए भुबन मूंगफली बेचने का काम करते हैं। साइकिल पर मूंगफली से भरा झोला टांगकर वह घर से निकलते हैं और 'कच्चा बादाम' वाला गाना गाते हुए गांव-गांव फेरी लगाते हैं। वहां घर की टूटी-फूटी चीजों के बदले में मूंगफली बेचते हैं। भुबन रोज 3-4 किलो बेचने के बाद मुश्किल से 200-250 रुपए ही कमा पाते हैं।

'बादाम बादाम दादा कांचा बादाम'
भुबन जिस गाने को गाते हुए मूंगफली बेचते हैं, उसके बोल हैं, ''बादाम बादाम दादा कांचा बादाम, आमार काछे नाइतो बूबू वाजा बादाम, आमार काछे पाबे सुधु वाजा बादाम''। गाने के बोल भले ही बंगाली में हों, लोगों को समझ में ना आ रहे हों, लेकिन सभी इसी गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं। कच्चा बादाम गाने की लोकप्रियता ऐसी है कि देश ही नहीं, दुनिया के अलग-अलग देशों में बैठे लोग भी इसपर रील्स और शॉर्ट वीडियो बना रहे हैं।

मशहूर हुए भुबन बादायकर, सरकार से मदद की दरकार
'कच्चा बादाम' गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भुबन के पास मीडिया का पहुंचना शुरू हो गया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान भुबन ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनका गाना वायरल होने के बाद उनके बिजनेस में काफी इजाफा हुआ है। भुबन ने कहा, ''मैं बस इतना चाहता हूं कि लोग मेरे गाने के बारे में जानें। मैं चाहता हूं कि सरकार मेरी मदद करे और कुछ फंड दें, जिससे मेरे परिवार के लिए कुछ कर सकूं। मैं उन्हें अच्छा खाना और पहनने के लिए कपड़े देना चाहता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications