'उस दिन DSP ने मुझे बुलाया और...' प्राइवेट Video को लेकर 'कच्चा बादाम गर्ल' का बड़ा खुलासा
Anjali Arora Private Video: काचा बादाम गाने पर रील बनाकर रातोंरात सुपरस्टार बनीं अंजलि अरोड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अंजलि अरोड़ा को कंगना रनौत के शो लॉकअप में भी देखा गया था। यहां उनके साथ मुनव्वर भी नजर आए थे। शो में अंजलि अच्छा कर रही थीं कि तभी बाहर उनका एक वीडियो वायरल होने लगा, जो काफी शर्मसार कर देने वाला था। अंजलि अरोड़ा और जम्मू कश्मीर डीएसपी का कथित एमएमएस वीडियो।
अंजलि अरोड़ा को इस क्लिप के बाद जबरदस्त तरीके से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हर कोई इसी बारे में बात कर रहा था। हालांकि अंजलि ने शो से बाहर आकर इसे पूरी तरह से फेक बताया। अब इस बीच अंजलि का एक और क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पूरी दास्तां बयां कर रही हैं कि आखिर उस दिन हुआ क्या था और वीडियो की भी सच्चाई क्या है।

Anjima Arora नाम के फेसबुक पेज पर अंजलि के इंटरव्यू का ये क्लिप पोस्ट किया गया है, जिसमें वे बता रही हैं कि जम्मू कश्मीर डीएसपी ने हमें अपने ऑफिस में बुलाया था। मैं और फिर साथ में चार लोग और भी थे। हमें वैष्णोदेवी के दर्शन करने थे तो उन्होंने कहा कि आप लोग यहां इंतजार करो और मैं भी चलता हूं साथ में मगर आप लोग यहां बैठो।
इसके बाद वे हमें लेकर चल दिये और उन्होंने बढ़िया तरीके से काफी अच्छी तरह हम लोगों को दर्शन करा दिये। मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ तो मैंने सोशल मीडिया पर उनके साथ खींची तस्वीर पोस्ट कर उन्हें शुक्रिया अदा किया और कहा कि आपको थैंक्स इतने अच्छे दर्शन कराने के लिए। डीएसपी जम्मू कश्मीर...
अंजलि ने आगे कहा कि इस तस्वीर में उनके बगल में मैं भी खड़ी थी। ऐसे में किसी ने उनकी तस्वीर काट कर वायरल फेक वीडियो में लगा दी। ये सब ट्रोलर्स ने किया। अंजलि आगे बोली कि मैं तो लॉकअप के बाद ही वैष्णोदेवी गई थी। मगर ये क्लिप लॉकअप के दूसरे हफ्ते का है। जब मैं लॉकअप में थी तो दूसरे हफ्ते ही ये सारी चीजें चालू हो गई थीं।
अंजलि ने कहा कि ट्रोल्स ऐसा करेंगे, मैंने सोचा भी नहीं था। बताते चलें कि अंजलि ने इससे पहले ये भी कहा था कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने डीफेम करने का भी आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications