pop singer haesoo : 29 की उम्र में के-पॉप स्टार हाय सू ने की आत्महत्या, पुलिस को मिला सुसाइड नोट
के-पॉप स्टार हाय सू ने 29 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया। सिंगर के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला।

K-Pop Singer Haesoo Passes Away: के-पॉप स्टार हाय सू ने 29 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया। उनका शरीर होटल के कमरे में मृत पाया गया। दक्षिण कोरियाई पुलिस को कथित तौर पर कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला।
29 की उम्र में के-पॉप स्टार हाय सू ने किया सुसाइड
मामला यह 15 मई, 2023 का है जब एक दक्षिण कोरियाई मीडिया आउटलेट को सिंगर के निधन की जानकारी प्राप्त हुई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि उन्हें आयोजकों से फोन आया था कि गायिका इस खास कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी, क्योंकि उनका निधन हो गया है। इसके बाद यह मामला प्रकाश में आया।
पुलिस को मिला सुसाइड नोट
के-पॉप स्टार हाय सू को 20 मई को वंजू गन में ग्वांजुम्योन पीपुल्स डे कार्यक्रम में स्टेज परफॉर्मेंस करने के लिए बुलाया गया था। लेकिन उनकी उपस्थिति ना होने के कारण कार्यक्रम कैंसिल कर दिया गया। फिलहाल पुलिस को सिंगर के सुसाइड से जुड़ी कोई खास जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने मामले में किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना से इनकार किया है।
हाय सू का करियर
हेसू का जन्म 1993 में हुआ था और उन्होंने साल 2019 में एकल एल्बम माई लाइफ, मी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। वह गायो स्टेज, हैंगआउट विद यू और द ट्रॉट शो में अपनी उपस्थिति के बाद वह काफी पॉपुलर हो गई थीं। उन्होंने बेहद कम वक्त में फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली थी।












Click it and Unblock the Notifications