Justin Bieber Divorce: जस्टिन बीबर का होगा सबसे महंगा तलाक? 2600 करोड़ का लग सकता है झटका
Justin Bieber Divorce: दुनियाभर में फेमस पॉप सिंगर जस्टिन बीबर इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। कनाडियन सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हेली बीबर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
जस्टिन बीबर और हेली बीबर का तलाक
कहा जा रहा है कि जस्टिन बीबर और हेली बीबर का तलाक होने वाला है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। फिलहाल खबर है कि जस्टिन बीबर की पत्नी हेली बीबर ने तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर सिंगर से 300 मिलियन डॉलर (2600 करोड़ रुपए) की मांग की है।

जस्टिन बीबर की बुरी आदतें और नशे की लत
इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से सिंगर जस्टिन बीबर के फैंस शॉक्ड हो गए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार हेली बीबर अपने पति जस्टिन बीबर के इमिच्योर बिहेवियर और नशे की आदतों से काफी समय से परेशान चल रही हैं। कुछ समय पहले जस्टिन बीबर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वह बोंग का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे थे।
तलाक के बाद हेली बीबर की एलिमनी
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर जस्टिन बीबर और हेली का तलाक होता है तो सिंगर को बहुत ज्यागा महंगा पड़ने वाला है। कहा जा रहा है कि ये किसी भी सेलेब कपल का सबसे महंगा तलाक होगा। खबर है कि हेली अपने पति जस्टिन से तलाक के बाद 2600 करोड़ रुपए मांग सकती हैं।
-आपको बता दें जस्टिन बीबर ने हेली से शादी करते समय ये वादा किया था कि वो जल्द ही नशे की आदत छोड़ देंगे लेकिन ऐसा वो नहीं कर पाए। कहा जा रहा है कि हेली अपने पति की कई बुरी आदतों से परेशान हो गई थीं जिसके चलते वह सिंगर से अलग हो जाना चाहती हैं।
साल 2018 में जस्टिन बीबर ने की थी शादी
जानकारी के अनुसार जस्टिन बीबर ने हेली के साथ साल 2018 में शादी की थी। 6 महीने पहले जस्टिन और हेली पैरेंट्स बने हैं। हेली ने एक प्यारे से बेटे ब्लूस को जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेटे के जन्म के बाद से ही जस्टिन और हेली के बीच अनबन शुरू हो गई है। इसके बाद से ही तलाक लेने की खबर सामने आ रही है।
बेटे की कस्टडी मांग सकती हैं हेली
कहा जा रहा है कि हेली अच्छी खासी एलिमनी के साथ साथ बच्चे की पूरी कस्टडी भी मांग सकती हैं। हेली ये सारा पैसा बच्चे के सेफ फ्यूचर के लिए मांग सकती हैं। आपको बता दें कि हेली से पहले जस्टिन बीबर हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सेलिना गोमेज को भी डेट कर चुके हैं।
जस्टिन बीबर और सेलिना गोमेज की डेटिंग
जानकारी के अनुसार जस्टिन बीबर और सेलिना गोमेज की साथ में कई सारी फोटोज वायरल हो चुकी हैं। साल 2010 में दोनों की मुलाकात हुई थी और दोनों ने 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए थे।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications