जल्द पापा बनने वाले हैं जस्टिन बीबर, रैपर ने खास अंदाज में फैंस को दी ये खुशखबरी
Justin Bieber: इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर अपने शानदार गानों से फैंस के दिलों में हमेशा से राज करते आ रहे हैं। गानों के साथ अकसर वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में जस्टिन एक बार फिर तब सुर्खियों में आ गए, जब उन्होंने फैंस के साथ जल्द ही घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दी।
जी हां! जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बीबर जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जस्टिन ने ये खुशखबरी फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिये दी है। जस्टिन ने जैसे ही ये गुड न्यूज शेयर की, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया।

एक क्लिप भी वायरल हो रहा है, जो खुद जस्टिन ने शेयर किया है। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि जस्टिन हैली से शादी कर रहे हैं और हैली का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। किसी पहाड़ी इलाके की ये वीडियो है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
जस्टिन बीबर ने एक विंटर जैकेट के नीचे टी शर्ट पहनी हुई है और वे बैगी पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं हैली ने व्हाइट रंग की बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई है। दोनों के बच्चे के खबर सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। दोनों को वीडियो पर ढेर सारी विशेज मिल रही हैं। जस्टिन ने वीडियो को हैली को टैग करते हुए अपने फैंस के साथ शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications