मलयालम इंडस्ट्री में मच रहा हड़कंप! मॉडल ने सुनाए कुछ गहरे राज, बोलीं- 'इस चुप्पी के भीतर जाना आसान नहीं'

Justice Hema Committee report: मुझे जूस में डूबे रुई के गोले खाने को कहा गया। इससे भूख नहीं लगेगी और वजन कंट्रोल में रहेगा। मॉडल उल्टियां करती हैं, ताकि पेट अंदर को रहे और वो फिट दिखें... ये दिल दहला देने वाले शब्द हैं एक मॉडल के, जिसने ग्लैमर की दुनिया के सच को उजागर किया है।

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों हड़कंप मचा हुआ है। बीते दिनों जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद अब वो मॉडल्स भी खुलेआम इंडस्ट्री में ग्लैमर के काले सच को उजागर करने में लगी हुई हैं, जो आज तक छिपा हुआ था। मगर अब रिपोर्ट में काफी ऐसे खुवासे हुए हैं, जो अपने आप में चौंका देने वाले हैं। वहीं इससे उन महिलाओं को हिम्मत भी मिली है, जो अब तक ये सब चुपचाप सहती आ रही हैं।

Justice hema Committee

'आज तक' की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में एक मॉडल ने इंडस्ट्री के काले सच को फोन पर उजागर करते हुए कहा कि कम उम्र की लड़कियां हर वक्त एक-दो या कई बार खूब सारे शिकारियों के बीच घिरी रहती हैं। जो जैसा कहे, वो मानना पड़ेगा।

एक्ट्रेस ने साफ कहा कि आप जब तक चुप हैं, तब तक आप कामयाब हैं। इस चुप्पी के अंदर तक जाना आसान नहीं है। पहचान छिपाने के भरोसे के बाद भी कई मॉडल्स तो इंकार कर देती हैं वहीं कई सारी राजी भी हो जाती हैं।

वो मॉडल कहती हैं कि ये सब उनकी एक दोस्त के साथ हुआ। वे कहती हैं कि अगर टिके रहना है तो किसी पावरफुल गॉडफादर का होना बेहद जरूरी है। तभी हो सकता है कि कोई आपको हाथ ना लगाए। उस गॉडफादर के सिवा।

दूसरी मॉडल कहती है कि शूट के समय आपको बहुत सारे जाने-अनजाने लोगों के बीच कपड़े बदलने होते हैं। वो लगातार आपको देखते रहते हैं। मगर इस बीच आपको अपना चेहरा एकदम सपाट रखना होता है। अगर आंखों में जरा सा भी गुस्सा या फिर ऐतराज दिखा तो आप बाहर।

इसके बाद वो कहती है कि इंडस्ट्री में ऐसा आदमी होता है, जो मॉल्स या बड़े बड़े कॉम्प्लेक्स में जाकर खूबसूरत लड़कियों को देखता है। फिर वहीं से उन्हें अप्रोच करना शुरू कर देते हैं। मुझे भी ऐसे ही अप्रोच किया गया। जब मैं आई तो देखा कि ऐसी कई सारी लड़कियां थीं। मानो सारी एक दूसरे की कॉपी हों। दुबली, लंबी सारी की सारी।

एक एक कर आपको ऑडिशन देने होते हैं। मुझे कहा गया कि आप अपना टॉप उतारो। मैं हिचक सी गई। फिर वही किया जो उन्होंने कहा। आप अगर नहीं करेंगे तो आपकी जगह किसी और को मिलते देरी नहीं लगेगी। इसके बाद दो महीने के अंदर मेरा रेप भी हो गया। या यूं कहिये म्यूचुअल इंटिमेसी। यही शब्द कहा जाता है।

मॉडल बताती हैं कि 30 के बाद मॉडल्स को बूढ़ा माना जाता है। खासकर कि लड़कियों को। एजेंट ने भी कई बार कहा कि आप अब उतनी फ्रेश नहीं रहीं। शो के लिए ताजा चेहरा चाहिए।

बताते चलें कि हाल ही में जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट में मलयालम इंडस्ट्री के खूब सारे काले राज उजागर हुए थे। ये काफी चौंकाने वाले थे। इससे पहले इंडस्ट्री के इस काले सच के बारे में लोगों को पता भी नहीं रहा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+