फिल्म 'वॉर 2' में हुई जूनियर NTR की एंट्री, ऋतिक रोशन के साथ होगा मुकाबला, जानें पूरी सच्चाई

War 2 Hrithik Roshan and Junior NTR: ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' में साउथ के फेमस एक्टर जूनियर एनटीआर की एंट्री हो चुकी है। दोनों पहली बार एक दूसरे का साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

Hrithik Roshan

War 2 Hrithik Roshan and Junior NTR: यशराज फिल्म्स बॉलीवुड फिल्मों के प्रेमी दर्शकों के लिए एक के बाद बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रही है। यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स ने बड़े ऐलान करके अपने फैंस को हैरान कर दिया है। पहले तो यशराज फिल्म्स ने फिल्म 'वॉर 2' की घोषणा की और अब उसके बाद बताया जा रहा है कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अपोजिट साउथ फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं। इस बात को सुनने के बाद से लोग हैरान हो गए हैं।

बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे जूनियर एनटीआर
खबर है कि ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' में साउथ के फेमस एक्टर जूनियर एनटीआर की एंट्री हो चुकी है। दोनों पहली बार एक दूसरे का साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि फिल्म 'वॉर 2' के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं और इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की भिड़ंत देखने के लिए लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं।

junior ntr

फिल्म 'वॉर 2' में हुई जूनियर एनटीआर की एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' में एंट्री हो गई है। वह इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आने वाले हैं। ऐसे में इस फिल्म के जरिए ही जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। इस खबर को सुनने के बाद से जूनियर एनटीआर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का मुकाबला
यशराज फिल्म्स के सूत्रों के अनुसार फिल्म 'वॉर 2' एक बहुत ही बड़े बजट की फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में पहली बार साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार्स आपस में फाइट करते नजर आएंगे। आदित्य चोपड़ा इस मूवी को एक अलग ही पैमाने पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

junior ntr

साल 2024 में रिलीज होगी 'वॉर 2'
यशराज फिल्म्स ने घोषणा की है कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' साल 2023 के अंत तक रिलीज कर दी जाएगी। इसके बाद अगले साल यानी 2024 में फैंस को फिल्म 'वॉर 2' देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि फिल्म 'वॉर' साल 2019 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म 'वॉर' में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ ने काम किया था।

इस साल रिलीज होगी 'टाइगर 3'
यशराज फिल्म्स पिछले कुछ समय से स्पाई मूवीज पर ज्यादा ध्यान दे रही है। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'एक था टाइगर' ने धमाल मचा दिया था। लोगों ने सलमान खान को खूब पसंद किया था। इसके बाद साल 2017 में 'टाइगर जिंदा है', फिर साल 2019 में फिल्म 'वॉर' और अब साल 2013 में शाहरुख खान की 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। अब जल्द ही सलमान खान की टाइगर 3 भी रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+