'22 साल की उम्र में मुझे खूब पीटा, टॉर्चर किया', TMC सांसद June Maliah की पहली शादी थी दर्दनाक, कौन हैं Ex-पति

June Maliah First Marriage: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों बड़ा उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। साल 2026 के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) गंभीर आंतरिक संकट से जूझ रही है। चुनाव में भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में सत्ता हासिल कर ली, जिसके बाद टीएमसी के अंदर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। अब ये नाराजगी पार्टी के सांसदों तक पहुंच गई है।

TMC सांसद और एक्ट्रेस जून मालिया की क्यों हो रही चर्चा?
सूत्रों के अनुसार करीब 20 टीएमसी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर एनडीए का समर्थन करने या उसमें शामिल होने की इच्छा जताई है। इस राजनीतिक बगावत ने तब और तूल पकड़ लिया जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली TMC सांसद और एक्ट्रेस जून मालिया का नाम भी कथित तौर पर इस खेमे से जुड़ने लगा। जून मालिया का नाम सामने आने के बाद से लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

June Maliah First Marriage

साल 2019 में जून मालिया ने की थी दूसरी शादी

खूबसूरत एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जून माल्या ने साल 2019 में दूसरी बार शादी करके तहलका मचा दिया था। कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सौरव चटर्जी से शादी कर ली थी। आपको बता दें कि पहले पति से तलाक लेने के बाद जून मालिया ने कहा था- जब तक मेरे बच्चे बड़े नहीं हो जाते और अपनी जिंदगी में सेट नहीं हो जाते, मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में नहीं सोचूंगी।

June Maliah Love Story: TMC MP को देख दिल हारा तलाकशुदा बिजनेसमैन, 15 साल अफेयर-49 की उम्र में बनीं दुल्हन!
June Maliah Love Story: TMC MP को देख दिल हारा तलाकशुदा बिजनेसमैन, 15 साल अफेयर-49 की उम्र में बनीं दुल्हन!

पहले पति संजीव ने जून मालिया का किया था ऐसा हाल

-आखिरकार जून मालिया ने खुद से किया वादा निभाया। जून ने अपने दोनों बच्चों शिबेन और शिवांगिनी के बड़े होने के बाद दूसरी बार शादी की। शादी के बाद जून और उनके दूसरे पति के मुस्कुराते चेहरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। फैंस ने भी एक्ट्रेस की नई शादीशुदा जिंदगी की दिल खोलकर तारीफ की थी लेकिन क्या आपको पता है कि खूबसूरत हसीना जून मालिया के साथ उनके पहले पति संजीव ने खूब मारपीट की थी। जून पर खूब अत्याचार किया गया था। ऐसे में पहली शादी से परेशान होकर जून ने संजीव से तलाक ले लिया था।

-साल 2021 में मिदनापुर से MLA बनीं जून माल्या साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए स्टार कैंडिडेट में से एक थीं। उन्होंने साल 2024 का चुनाव जीता और TMC सांसद बन गईं। ऐसे में जून मालिया की पर्सनल और प्रोफेशनल, दोनों लाइफ बहुत बिजी चल रहे हैं। एक तरफ बांग्ला सीरियल में एक्टिंग करना, तो दूसरी तरफ राजनीति संभालना। इसके साथ ही जून अपने परिवार को भी पूरा समय देती हैं।

कंजर्वेटिव परिवार की बेटी थीं जून मालिया

-आपको बता दें कि जून मालिया की जिंदगी में एक ऐसा भी सिचुएशन आया था जिसने उनकी ग्लैमरस लाइफ को पूरी तरह से रोक दिया था। जून मालिया की जिंदगी के पहले प्यार, उनके पहले पति ने उन्हें उतनी तकलीफ दी थी जिसे वह आज तक भुला नहीं पाई हैं। जानकारी के अनुसार जून माल्या ने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की थी। उस इंटरव्यू में वह बिल्कुल अलग नजर आई थीं। डरी हुईं, सहमी हुईं और घबराई हुईं भी।

-सिंगर, एक्टर और डायरेक्टर अंजन दत्त को दिए इंटरव्यू में जून मालिया ने कहा था कि बहुत से लोग जून द सेलिब्रिटी को जानते होंगे लेकिन जून द पर्सन मायावी है। उस 'मायावी' जून ने कई अनजानी बातें लोगों के सामने रखी थीं।

-जून मालिया कोलकाता के मशहूर इंग्लिश मीडियम स्कूल मॉडर्न हाई में पढ़ती थीं। उस समय उनका नाम जून डूबे था। उनके पिता एक बैंकर थे। जून एक बहुत ही कंजर्वेटिव परिवार की बेटी थीं। उन्हें कहीं आने-जाने की इजाजत नहीं थी। वह अपने दोस्तों के घर भी नहीं जाती थीं। सिर्फ उनके दोस्त ही उनके घर आते थे।

-जब किसी दोस्त का जून के घर फोन आता था, तो एक्ट्रेस के पिता उससे ऐसे पूछते थे जैसे घर की तलाशी ले रहे हों, कि उस दोस्त का कोई भाई है या नहीं। कहीं लड़की उसके साथ भाग न जाए। इस वजह से, जून मालिया अपनी ही दुनिया में बिजी रहती थीं। उन्हें डांस का जुनून था। उस समय, छोटी सी जून एक बड़ी डांसर बनना चाहती थीं।

देहरादून के संजीव मालिया के प्यार में पागल थीं जून

-जब जून मालिया 10वीं कक्षा में थीं, तो एक लड़के ने उनकी जिंदगी में तूफान ला दिया था। देहरादून में अपनी मौसी के घर पर रहते हुए जून को उस लड़के से प्यार हो गया था। उत्तराखंड के देहरादून में जून मालिया की मुलाकात वहां के मशहूर दून स्कूल के स्टूडेंट संजीव मालिया से हुई थी। एक्ट्रेस को पहली ही नजर में संजीव से प्यार हो गया था।

-जून मालिया ने इंटरव्यू में कहा था- मैं संजीव के चार्म पर फिदा हो गई थी। हालांकि संजीव ने उस समय जून पर ध्यान नहीं दिया। जून ने कहा था- संजीव मेरे तेल से सने सिर और दो चोटियों वाले लुक से ज्यादा इम्प्रेस नहीं हुए थे। मैंने संजीव के घर पर कॉल भी किया था, पर उन्होंने फोन नहीं उठाया था।

-जून मालिया ने आगे बताया- कई सालों बाद, संजीव मालिया कोलकाता आए थे। उस समय तक मेरा लुक काफी बदल गया था। मेरे तेल से सने सिर पर चोटी नहीं थी। मैं अपने बालों को ब्लो ड्राई करती थी। उस समय संजीव फिर से मुझसे मिले। संजीव को मेरा बदला हुआ लुक पसंद आ गया और हमने शादी कर ली।

20 साल में लव मैरिज और 22 में मां बन गई थीं जून

-जून मालिया ने बताया- जब मैंने संजीव मालिया से शादी की थी, तब मेरी उम्र सिर्फ 20 साल थी। मैंने संजीव से लव मैरिज की थी। पहले तो मेरे घरवाले इस शादी को मानना ​​नहीं चाहते थे लेकिन संजीव के परिवार की खुशहाली देखकर मेरे पैरेंट्स मान गए। जून ने आगे बताया- मैं 22 साल की उम्र में ही मां बन गई थी। मैंने बेटे शिवेन को जन्म दिया। फिर बेटी शिवांगिनी का जन्म हुआ। मेरी जिंदगी पूरी तरह से घर के अंदर ही सिमट गई। जिस उम्र में मेरे दोस्त मस्ती कर रहे थे, मैं बच्चों के डायपर बदल रही थी और दूध की बोतलें धो रही थी।

-जून मालिया ने बताया- मेरे पहले पति संजीव नहीं चाहते थे कि मैं कोई काम करूं। वो चाहते थे कि मैं हाउस वाइफ बनकर रहूं। घर संभालूं, बच्चों की देखभाल करूं, पति और ससुराल वालों को खुश रखूं। संजीव मुझे लगातार पीछे खींचते रहते थे। उस समय डायरेक्टर सुदेशना रॉय ने मुझे सीरियल में काम करने का मौका दिया था। मैं एक्टिंग करना चाहती हूं, ये सुनने के बाद मेरे पति गुस्से से तिलमिला गए थे।

'संजीव को मेरी तरक्की पसंद नहीं थी, मुझे पीटते थे'

-जून ने बताया- एक्टिंग की बात सुनकर पहले तो संजीव ने कहा कि वो सब मुझसे नहीं होगा। हालांकि संजीव की इसी नेगेटिव बात ने मुझे आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया। जून ने कहा- ये मत सोचो कि मेरे पहले पति से मेरा रिश्ता न टिकने की वजह से मैं उसकी बुराई कर रही हूं बल्कि ये सच है कि वह मुझे बिल्कुल भी आगे नहीं बढ़ने देना चाहते थे। उन्हें मेरी सफलता बर्दाश्त नहीं थी। जब मुझे अपनी एक्टिंग के लिए पहचान मिलनी शुरू हुई, तो उन्होंने कई तरह से मुझे रोका, लेकिन मैं रुकी नहीं।

-जून मालिया ने बताया- संजीव की बात न मानने पर उसने मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। वो मेरे साथ गंदा बर्ताव करता था। मुझे डराता था, धमकाता था। उस समय जून के पिता को कैंसर का पता चला था। बेटी भी अपनी शादीशुदा लाइफ से खुश नहीं थी। पिता के कहने पर, जून अपने दोनों बच्चों के साथ कोलकाता, अपने मायके चली आई थीं।

साल 2019 में जून ने सौरभ चटर्जी से की दूसरी शादी

-जून मालिया ने कहा कि उन्हें अपने पति संजीव और ससुराल वालों से परेशानी होने लगी थीं। उन सबने जून का हाल बेहाल कर दिया था। संजीव अपने दोनों बच्चों की जिम्मेदारी भी नहीं लेना चाहते थे। ऐसे में बच्चों को शुरू से ही पता था कि उनकी मां ही उनका एकमात्र सहारा है। उसी पल से, एक सिंगल मदर के तौर पर जून का सफर शुरू हो गया था।

-पहले पति संजीव मालिया को तलाक देने के कई साल बाद जून मालिया की जिंदगी में फिर से प्यार आया। जून चाहती थी कि हर रिश्ते का अंत हो। अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश न होने के बावजूद, उन्होंने शादी नाम की संस्था पर भरोसा नहीं खोया। आखिरकार, उन्होंने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड सौरभ चटर्जी से शादी कर ली। अब जून अपनी जिंदगी में बहुत आगे निकल गई हैं। उन्हें अपनी अकेली जिंदगी बिताने के लिए एक साथी भी मिल गया है, जिसके साथ वह अपने सुख-दुख शेयर करती हैं, साथ ही दोनों बच्चों की परवरिश भी कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+