Jolly LLB Advance Booking: शुरू हुई अक्षय कुमार की फिल्म की बुकिंग, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने किया प्रिडिक्शन

Jolly LLB Advance Booking: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 19 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। पिछली दोनों कड़ियां 'जॉली एलएलबी' और 'जॉली एलएलबी 2' दर्शकों को काफी पसंद आई थीं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था।

अब इस फिल्म की तीसरी किस्त रिलीज हो रही है। इस फिल्म से दर्शकों को खूब उम्मीदें हैं। मेकर्स को फिल्म से अच्छी कमाई की आशा है। फिल्म की अब एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक इस फिल्म की बुकिंग के आंकड़े सामने नहीं आए हैं। लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स ने फिल्म के कमाई का प्रिडिक्शन बता दिया है।

Jolly LLB Advance Booking

रिपोर्ट्स की माने तो 'जॉली एलएलबी 3' किसानों के विरोध प्रदर्शन की कहानी पर आधारित है। जिसमें खूब कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलेगा। इस बार दोनों जॉली के बीच लड़ाई भी देखने को मिलेगी। ये भी देखने वाली बात है कि दोनों में से कौन जीतता है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह अपने शुरुआती दिन में करोड़ों रुपये का कारोबार कर सकती है।

ट्रेड विशेषज्ञों के मुताबिक, 'जॉली एलएलबी 3' पहले दिन ₹13-15 करोड़ की कमाई कर सकती है। जो एक प्रकार से अच्छी ओपनिंग है। बता दें, 'जॉली एलएलबी 2' ने ₹13.20 करोड़ की ओपनिंग दर्ज की थी। अगर फिल्म 15 करोड़ रुपये कमाती है तो पिछली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ देगी। अगर दर्शकों को शुक्रवार को फिल्म पसंद आती है, तो शनिवार और रविवार को कलेक्शन में अच्छी उछाल की उम्मीद देखने को मिल सकती है।

फिल्म को सुभाष कपूर ने बनाया है। इसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। स्टारकास्ट इन दिनों इसे प्रमोट करने में जुटी हुई है। कुछ दिनों पहले फिल्म की टीम सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में भी पहुंची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+