Jolly Llb 3 Teaser: 'जॉली एलएलबी 3' का टीजर रिलीज, अक्षय कुमार-अरशद वारसी ने कोर्टरूम में छेड़ी ऐसी जंग

Jolly LLB 3 Teaser: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और सोचने पर मजबूर करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। सुभाष कपूर निर्देशित 'जॉली एलएलबी 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का धमाकेदार टीजर रिलीज
दरअसल फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का धमाकेदार टीजर आज यानी 12 अगस्त 2025 को रिलीज हो गया है। ये ब्लैक कॉमेडी लीगल ड्रामा 'जॉली एलएलबी' सीरीज का तीसरा पार्ट है, जिसमें इस बार दो जॉली एक ही कोर्टरूम में आमने-सामने नजर आएंगे।

Jolly LLB 3 Teaser

कैसा है 'जॉली एलएलबी 3' का टीजर?

-फिल्म के टीजर में जज त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) फिर से मुश्किल में फंस गए हैं, क्योंकि उनके सामने एक नहीं, बल्कि दो-दो जॉली हैं। तेज-तर्रार जॉली मिश्रा (अक्षय कुमार) और जुगाड़ू जॉली त्यागी (अरशद वारसी) की आपसी लड़ाई देखने लायक होगी। कोर्टरूम में दोनों जॉली के बीच तगड़ी बहस, मजाकिया नोकझोंक और कानूनी तर्कों की आंधी चलती है, जिससे जज का धैर्य भी जवाब दे जाता है।

-स्टार स्टूडियोज ने 12 अगस्त 2025 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का टीजर शेयर करते हुए लिखा है- पहली बार कोर्टरूम में दो-दो जॉली, अब होगा कॉमेडी, बवाल और टकराव, जॉली एलएलबी 3 का टीजर आउट।

19 सितंबर 2025 को रिलीज होगी फिल्म

-आपको बता दें कि फिल्म के टीजर के रिलीज के कुछ ही घंटों में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। टीजर से साफ देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार अपने 'एडवोकेट जगदीश्वर मिश्रा' और अरशद वारसी 'एडवोकेट जगदीश त्यागी' के आइकॉनिक रोल में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

-जानकारी के अनुसार स्टार स्टूडियो 18 के बैनर तले बनी और आलोक जैन व अजीत अंधारे द्वारा प्रोड्यूस की गई 'जॉली एलएलबी 3' आगामी 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+