'Jolly LLB 3' विवाद में फंसी, अक्षय कुमार और अरशद वारसी को कोर्ट का समन, क्या टलेगी रिलीज डेट?
Jolly LLB 3 court summon: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) रिलीज़ से पहले ही बड़े विवाद में फंस गई है। कोर्टरूम कॉमेडी और जबरदस्त व्यंग्य के लिए मशहूर इस फ्रैंचाइज़ी का तीसरा पार्ट दर्शकों को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) को पहली बार आमने-सामने लाने वाला है, लेकिन फिल्म के टीजर रिलीज होते ही यह कानूनी शिकंजे में आ गई।
पुणे की एक सिविल कोर्ट ने फिल्म के अभिनेता अक्षय कुमार, अरशद वारसी और निर्देशक सुभाष कपूर को समन जारी किया है।

आरोप है कि फिल्म ने न्यायपालिका और वकीलों की छवि को गलत तरीके से दिखाया है और कोर्ट की कार्यवाही का मजाक उड़ाया है। वकील वाजेद रहीम खान की याचिका के बाद अदालत ने तीनों को व्यक्तिगत रूप से 28 अक्टूबर सुबह 11 बजे पेश होने का आदेश दिया है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या इस विवाद के चलते 19 सितंबर 2025 को तय फिल्म की रिलीज़ डेट पर असर पड़ेगा?
Akshay Kumar court summon: किसने और क्यों दर्ज की शिकायत?
यह मामला वकील वाजेद रहीम खान की ओर से दाखिल की गई याचिका से जुड़ा है। उनका आरोप है कि फिल्म न्यायपालिका और न्यायिक प्रक्रिया का मज़ाक उड़ाती है। याचिका में कहा गया है कि फिल्म में वकीलों और जजों को गलत और असम्मानजनक ढंग से पेश किया गया है।
सबसे बड़ा आपत्ति वाला दृश्य वह है, जिसमें जजों को "मामा" जैसे स्लैंग शब्द से संबोधित किया गया है। खान का कहना है कि "वकीलों और न्यायपालिका के प्रति सम्मान होना चाहिए। फिल्म में जिस तरह से पेशे को दिखाया गया है, वह ग़लत है। इसी वजह से मैंने पुणे कोर्ट में याचिका दायर की और अदालत ने तीनों को पेश होने के आदेश दिए।"
Jolly LLB 3 legal trouble: कब दाखिल हुई थी याचिका?
यह शिकायत मूल रूप से 2024 में दर्ज की गई थी, जब फिल्म का पहला टीज़र जारी हुआ था। हाल ही में जब 'जॉली एलएलबी 3' का नया टीजर सामने आया, तब इस विवाद ने और तूल पकड़ लिया।
टीजर में पहली बार दर्शकों को अक्षय और अरशद के बीच कोर्टरूम क्लैश की झलक मिली, जो फिल्म की कहानी का बड़ा हिस्सा है।
'Jolly LLB' की फ्रैंचाइज़ी का सफर
पहली फिल्म (2013): अरशद वारसी की अगुवाई में बनी 'जोली एलएलबी' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही। महज़ ₹10 करोड़ के बजट पर इसने करीब ₹50 करोड़ की कमाई की थी।
सीक्वल (2017): अक्षय कुमार स्टारर 'जोली एलएलबी 2' ने फ्रैंचाइज़ी की लोकप्रियता को और बढ़ाया। यह फिल्म सुपरहिट रही और दुनिया भर में ₹200 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया।
तीसरा पार्ट (2025): 'जोली एलएलबी 3' पहली बार अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों को एक साथ कोर्टरूम ड्रामा में भिड़ते हुए दिखाएगी। इस बार दर्शक 'दोनों जोली' को आमने-सामने देखेंगे।
'जॉली एलएलबी 3' का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। इसे आलोक जैन और अजीत अंधारे ने स्टार स्टूडियो 18 के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म की रिलीज़ डेट 19 सितंबर 2025 तय की गई है। फिल्म के मेकर्स और स्टारकास्ट फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं।
जहां दर्शक 19 सितंबर को बड़े पर्दे पर 'दो जोली' का मुक़ाबला देखने के लिए उत्साहित हैं, वहीं यह देखना दिलचस्प होगा कि समन और मुकदमेबाजी का असर फिल्म की रिलीज पर पड़ता है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications