पूर्व पत्नी के खिलाफ मानहानि के केस में जॉनी डेप को मिली जीत, अंबर हर्ड को देने होंगे 15 मिलियन डॉलर

फेयरफैक्स, 02 जून। दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के बीच चल रही कानूनी लड़ाई में जॉनी डेप को सफलता मिली है। लंबे समय से चल रहे इस केस में जॉनी जेप के पक्ष में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। जूरी ने अपना फैसला जॉनी डेप के पक्ष में सुनाते हुए अम्बर हर्ड को 15 मिलियन डॉलर एक्टर को देने के लिए कहा है। यही नहीं कोर्ट ने इस बात को भी माना है कि जॉनी डेप के वकील एडम वाइल्डमैन ने जो बयान दिए वह हर्ड को बदनाम करने के लिए थे, लिहाजा कोर्ट ने वकील पर 2 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है।

johnny

Recommended Video

    Johnny Depp ने जीता मानहानि केस, Ex-वाइफ को देना होगा मुआवजा | वनइंडिया हिंदी | #Internation

    पिछले कई दिनों से इस मामले की सुनवाई चल रही थी, जिसके बाद कोर्ट ने इस बात को स्वीकार किया है कि 2018 में वॉशिंगटन पोस्ट के आर्टिकल में अंबर ने जॉनी डेप को बदनाम करने की कोशिश की थी। इस आर्टिकल में अंबर हर्ड ने लिखा था कि मैं घरेलू हिंसा का चेहरा हूं। अंबर हर्ड ने जॉनी डेप पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिसके बाद जॉनी डेप ने अंबर हर्ड के खिलाफ 50 मिलियन डॉलर का मानहानि का केस दर्ज किया था, लेकिन जूरी ने अंबर हर्ड को 15 मिलियन डॉलर देने का आदेश दिया है।

    इस मामले में फैसला 7 सदस्यों वाले जूरी पैनल ने सुनाया, जिसमे 5 पुरुष और 2 महिलाएं थीं। इस मामले में पिछले हफ्ते शुक्रवार को अंतिम सुनवाई हुई थी, जिसके बाद जूरी ने अपना फैसला सुनाया। जॉनी डेप ने 2018 में वॉशिंगटन पोस्ट में लिखे अंबर हर्ड के आर्टिकल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। बता दें कि अंबर हर्ड ने एक्वामैन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। वॉशिंगटन पोस्ट में लिखे आर्टिकल में हालांकि अंबर हर्ड ने जॉनी डेप का नाम नहीं लिया था, लेकिन जॉनी डेप ने घरेलू हिंसा के आरोपों के चलते मानहानि का केस दर्ज किया था।

    जॉनी डेप के केस दर्ज करने के बाद अंबर हर्ड ने 100 मिलियन डॉलर का प्रतिवाद दायर किया था, जिसमे कहा गया था कि डेप के वकील एडम वाइल्डमैन ने अपने बयानों से मुझे बदनाम करने की कोशिश की है। उन्होंने मीडिया में कहा था कि मेरे दावे छल हैं। अपने 8 पेज के फैसले में जूरी ने जॉनी डेप के पक्ष में फैसला दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+