'इंडियाज गॉट टैलेंट' के सेट पर जॉन अब्राहम को आया गुस्सा, कंटेस्टेंट को उठाकर टेबल पर दे मारा, देखें वीडियो
रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के सेट पर अपनी फिल्म अटैक का प्रमोशन करने पहुंचे बॉडी बिल्डर जॉन को शो के दौरान एक कंटेस्टेंट पर गुस्सा आ गया और उन्होंने उस कंटेस्टेंट की गर्दन पकड़कर उसे टेबल पर पटक दिया।
मुंबई, 26 मार्च। अभिनेता जॉन अब्राहम की ताकत का भले की आपको अंदाजा न हो, लेकिन हम आपको बता दें कि उनकी बॉडी केवल एक दिखावा नहीं है। वह सच में एक ताकतवर इंसान हैं। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति में ताकत ज्यादा होती है उसमें गुस्सा भी थोड़ा ज्यादा होता है। रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के सेट पर अपनी फिल्म अटैक का प्रमोशन करने पहुंचे बॉडी बिल्डर जॉन को शो के दौरान एक कंटेस्टेंट पर गुस्सा आ गया और उन्होंने उस कंटेस्टेंट की गर्दन पकड़कर उसे टेबल पर पटक दिया।
यह भी पढ़ें: असम की 80 म्युनिसिपल बोर्ड का चुनाव आज, 2 बजे क 51.24 फीसदी हुआ मतदान

कंटेस्टेंट पर आया जॉन को गुस्सा
रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के सेट पर अपनी फिल्म अटैक का प्रमोशन करने पहुंचे बॉडी बिल्डर जॉन को शो के दौरान एक कंटेस्टेंट पर गुस्सा आ गया और उन्होंने उस कंटेस्टेंट की गर्दन पकड़कर उसे टेबल पर पटक दिया।
इंडियाज गॉट टैलेंट के आगामी एपिसोड में जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज और फिल्म अटैक की कलाकार रकुल प्रीत सिंह विशेष अतिथि के तौर पर नजर आएंगे। इस एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस एपिसोड का टाइटल भी अटैक चेलैंज एपिसोड रखा गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एपिसोड के प्रोमो को सोनी चैनल ने अपने इंस्टाग्राम चैनल पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा- जॉन अब्राहम ने सबको अपने स्टंट्स और एक्सन की छोटी सी झलक दिखाकर किया हैरान।
एपिसोड की क्लिप में शो पर अपने करतब दिखाने आए एक कंटेस्टेंट सनिश नायर पीछे से आकर जॉन अब्राहम की पीठ पर कांच की बोतल तोड़ देते हैं। इसके बाद जॉन गुस्से में पलटते हैं और सनिश नायर को गुस्से में पास आने का इशारा करते हैं। जैसे ही सनिश जॉन के आप आते हैं जॉन उन्हें गर्दन से पकड़ कर ऊपर उठा लेते है और फिर टेबल पर दे मारते हैं।

1 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी अटैक
तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने सनिश को टैक करते हुए कमेंट किया- अरे भाई भाई किससे पाला पड़ा। जॉन अब्राइम के प्रोडक्शन के तले बनी फिल्म अटैक 1 अप्रैल को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications