'सिद्धार्थ आनंद ने मेरे साथ क्या किया है?', पठान को लेकर आखिर John Abraham ने ऐसा क्यों कहा?

खबरें आ रही हैं कि, फिल्म पठान के कलाकार जॉन अब्राहम और शाहरुख खान के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। अब इस पर खुद जॉन ने चुप्पी तोड़ी है।

John Abraham On Pathaan: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार जॉन और शाहरुख स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। लेकिन, इस बीच खबरें आ रही थी कि, फिल्म के दोनों कलाकारों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। अब इस पर जॉन अब्राहम ने चुप्पी तोड़ी है।

क्या पठान के कलाकारों के बीच सब ठीक?

क्या पठान के कलाकारों के बीच सब ठीक?

दरअसल, जॉन अब्राहम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उनसे एक रिपोर्टर ने शाहरुख खान से जुड़ा सवाल पूछा। तभी एक्टर इस सवाल को नजरअंदाज करते हुए कहते हैं कि, 'अगला सवाल'। इसकी वजह से फैंस चिंता सताने लगी कि, क्या जॉन और शाहरुख के बीच कुछ ठीक नहीं है?

जॉन अब्राहम ने दी सफाई

जॉन अब्राहम ने दी सफाई

अब जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि, ''सिनेमा में गुजारे इतने सालों में, यह लम्हा, सबसे खास है। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि आपने पठान के ट्रेलर को इतना प्यार दिया। इसे बनाने में काफी मेहनत लगी है। यह बहुत बड़ी बात है।''

'सिद्धार्थ आनंद ने मेरे लिए क्या किया?'

'सिद्धार्थ आनंद ने मेरे लिए क्या किया?'

इसके आगे जॉन लिखते हैं कि, 'आदित्य चोपड़ा ने मुझे फिल्मों में कुछ बेहतरीन भूमिकाएं दी हैं। मुझे आपको यह दिखाने का इंतजार है कि सिद्धार्थ आनंद ने मेरे और फिल्म के साथ क्या कुछ खास किया है। मैं पठान के बारे में बहुत कुछ बताना चाहता हूं, लेकिन हम लोग 25 जनवरी तक इंतजार करते हैं। बड़े पर्दे पर एक जबरदस्त एंटरटेनर के लिए आप तैयार रहिए। ट्रेलर को इतना शानदार रिस्पॉन्स देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।'' फिलहाल जॉन अब्राहम का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिलीज हुआ पठान का ट्रेलर

रिलीज हुआ पठान का ट्रेलर

मंगलवार को फिल्म पठान का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया। दो मिनट से अधिक लंबे ट्रेलर में जॉन अब्राहम एक आतंकवादी का किरदार निभाते हैं जो कि, भारत में अटैक करने का प्लान कर रहा होता है। शाहरुख खान, पठान नाम के एक सैनिक के रूप में नजर आए। जो भारत को इस अटैक से बचाते हुए नजर आएंगे। वहीं इस मिशन में उनका साथ देने के लिए दीपिका पादुकोण शाहरुख के साथ हाथ मिलाती हैं। फिलहाल ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

शाहरुख खान फिल्म पठान से लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। फिल्म की खास बात है कि लंबे समय बाद दीपिका और शाहरुख की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। बता दें कि, ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिलहाल फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Recommended Video

    Pathaan Trailer Out: रिलीज हुआ Shah Rukh Khan-Deepika Padukone की 'पठान' का ट्रेलर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+