Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेचारा, चाचा, गूंगा...ये बोल पत्रकारों का मजाक उड़ाते दिखे जॉन, कहा- 'आप दिमाग छोड़कर आ गए...'

बेचारा, चाचा, गूंगा...ये बोल पत्रकारों का मजाक उड़ाते दिखे जॉन, कहा- 'आप दिमाग छोड़कर आ गए...'

मुंबई, 29 मार्च: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म अटैक के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे। इस कार्यक्रम में जॉन अब्राहम पत्रकारों को कई बार मजाक उड़ाया। एक पत्रकार को जॉन से तंज करते हुए कहा कि बेचारा लगता है बहुत दुखी है। एक पत्रकार को जॉन ने कहा कि लगता है अपना दिमाग घर पर छोड़कर आया है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट को जॉन ने चाचा और गूंगा तक कहा। इस प्रेस कॉन्फेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वहीं जब एक पत्रकार ने जॉन अब्राहम की अवास्तविक एक्शन दृश्यों पर सवाल उठाया तो अभिनेता ने जोर देकर कहा कि केवल उनकी आने वाली फिल्म अटैक के बारे में ही सवाल पूछे जाने चाहिए।

एक्शन के ओवरडोज के सवाल पर भड़क गए जॉन

एक्शन के ओवरडोज के सवाल पर भड़क गए जॉन

फिल्म अटैक के प्रमोशन के दौरान जॉन अब्राहम से एक पत्रकार ने पूछा, ''आपकी फिल्मों में एक्शन का ओवरडोज होता है। यह तब तक अच्छा लगता है जब तक आप चार या पांच लोगों से लड़ रहे हैं। लेकिन, यह बहुत ओवर हो जाता है, जब आप 200 लोगों से अकेले लड़ते हुए दिखते हैं। बाइक फेंकना और अपने हाथों से हेलिकॉप्टर रोकना ये सब एक्शन का ओवरडोज होता है...?'' पत्रकार के इस सवाल को सुनकर जॉन अब्राहम भड़क गए।

जॉन ने तंज करते हुए कहा- Ohh आई एम सॉरी

जॉन ने तंज करते हुए कहा- Ohh आई एम सॉरी

जॉन ने कहा, 'मुझे लगा आप मेरी आने वाली फिल्म अटैक के बारे में बात कर रहे हैं।' जब पत्रकार ने स्पष्ट किया कि सवाल सत्यमेव जयते के बारे में था, तो जॉन ने जवाब दिया, "आई एम सॉरी मैं तो अटैक की बात कर रहा हूं, तो मुझे खेद है। मैंने वास्तव में आपको आहत किया है।''

'बेचारा, बहुत निराश है...'

'बेचारा, बहुत निराश है...'

जॉन की बातों को सुनकर पत्रकार ने कहा, आपकी फिल्मों में दिकाया जाने वाला ओवरडोज एक्शन ने दर्शक रिलेट नहीं कर पाते हैं...? जॉन ने इस सवाल का जवाब दिया, ''मुझे खेद है...।'' इसके बाद जॉन ने अपने को-स्टार की तरफ मुड़कर कहा, ''बेचारा (पत्रकार) मुझे लगता है कि वह बहुत निराश है।"

जॉन ने रिपोर्टर को बोला- आप दिमाग घर पर छोड़कर आ गए हैं...

जॉन ने रिपोर्टर को बोला- आप दिमाग घर पर छोड़कर आ गए हैं...

अपनी फिटनेस के बारे में एक और सवाल के जवाब में जॉन ने पत्रकार पर एक और कटाक्ष किया और कहा, ''शारीरिक रूप से फिट होने से ज्यादा, मैं कुछ पागल सवालों के जवाब देने के लिए मानसिक रूप से फिट होने की कोशिश कर रहा हूं क्योंकि लोग इतने गूंगे हैं। सॉरी सर, ऐसा लगता है आप दिमाग घर पर छोड़कर आ गए हैं।''

जॉन यहीं नहीं रूक, पत्रकार पर तंज करते हुए उन्होंने आगे कहा, ''मैं आपके लिए सॉरी बोल रहा हूं... मैं सभी की ओर से आपके लिए माफी मांगूंगा, कोई बात नहीं, आप अगली बार बेहतर करेंगे।''

जब पत्रकार को जॉन ने कहा ''चाचा''

जॉन ने पत्रकार को "चाचा" कहकर भी संबोधित किया। जॉन ने कहा, ''अगर आप चाचा की तरह वही घिसा-पिटा सवल पूछते रहेंगे, तो आपको समस्या होगी। आपको आज के प्रश्न पूछने होंगे। पूछें कि अटैक खास या अनोखा क्यों है। इस फिल्म से जुड़े सवाल पूछें।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+