'20 साल पापा से नहीं हुई कोई बात क्योंकि.......', पिता की बात करते हुए फूट फूटकर रोने लगीं जिया शंकर
Bigg Boss Ott 2 Jiya Shankar: 'बिग बॉस ओटीटी 2' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस रिएलिटी शो का ग्रैंड फिनाले आगामी 14 अगस्त 2023 को जियो सिनेमा ऐप पर देखा जा सकेगा। शो को फिनाले के लिए टॉप 5 कंटेस्टेंट भी मिल चुके हैं। इनमें एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट, मनीषा कुमारी और बेबिका दुर्वे का नाम शामिल है। 5 फाइनलिस्ट का चयन होने से पहले ही एक्ट्रेस जिया शंकर को घर से बेघर कर दिया गया था। शो से बाहर निकलने से पहले जिया शंकर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की।
जिया ने पिता के बारे में बताई ये सच्चाई
'बिग बॉस ओटीटी 2' के एपिसोड में एल्विश यादव को अपने पिता के बारे में बात करते हुए जिया शंकर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। इन बातों को करते हुए जिया इमोशनल भी हो गई थीं। उन्होंने एल्विश यादव को बताया कि उनके अपने पिता के साथ कैसे संबंध थे। जिया इन बातों को बताने के बाद रोने लगी थीं।

जिया ने कहा- मेरे पिता 20 साल पहले ही हमें छोड़कर चले गए थे
जिया शकंर ने एल्विश यादव को बताया कि उनके पिता उन्हें और उनकी मां को 20 साल पहले ही छोड़कर चले गए थे और इसके बाद उन्होंने कभी उनसे संपर्क नहीं किया। जिया ने आगे बताया- मेरे पिता इस वक्त कहां हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन मैं ये जरूर जानती हूं कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है और दूसरी पत्नी से उनकी एक बेटी भी है। ये सब बताते हुए जिया काफी इमोशनल हो गई थीं।
पिता को मिस करती हैं जिया शंकर
जिया शंकर ने एल्विश को ये भी कहा कि वह अपने पिता को काफी मिस करती हैं। इससे पहले ईटाइम्स की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि जिया शंकर अपने पिता के सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती हैं। उनके नाम के पीछे लगे 'शंकर' सरनेम का उनके पिता से कोई लेना देना नहीं है। अपने आखिरी एपिसोड में एलिमिनेशन से पहले जिया शंकर को एल्विश यादव से गार्डन एरिया में पर्सनल बातें करते देखा गया था। इसी दौरान एल्विश जिया से पूछते हैं कि वह अपने पिता के बारे में बात करना पसंद क्यों नहीं करती हैं।
'20 सालों में पिता से कभी नहीं हुआ कोई संपर्क'
एल्विश के इसी सवाल के जवाब में जिया कहती हैं- मैंने अपने पिता से कभी बात नहीं की, मैं तो ये भी नहीं जानती कि वो कहां हैं, वो कैसे दिखते हैं। मैंने उनकी आवाज तक नहीं सुनी है। मैंने उनसे 20 सालों में कभी बात नहीं की। हमारे बीच कोई कॉन्टेक्ट नहीं है। जिया ने आगे बताया- मेरे पिता ने दूसरी शादी कर ली है और उनकी एक बेटी भी है। वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, तो उन्हें अब हमारी चिंता क्यों होगी। जिया ने कहा- अब मुझे और मेरी मां को भी उनसे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
'मैंने अपनी जिंदगी का बहुत बुरा दौर देखा है'
जिया के अनुसार वह अपनी जिंदगी का बहुत बुरा दौर देख चुकी हैं और अब उनकी जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा है। हालांकि जिया ने अपनी जिंदगी के उन पलों का भी खुलासा किया, जब वह अपने पिता को खूब मिस करती थीं। जिया ने कहा- जब मैं दूसरे परिवारों के साथ उनके पिता को देखती थी तो मुझे बहुत बुरा लगता था लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकती थी। मैं कभी भी अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस नहीं कर पाई। मैं एक बेटी की तरह अपने पिता को याद करती थी।












Click it and Unblock the Notifications