‘मेरी बेटी को किया मेंटल टॉर्चर’, जिया खान की मां ने सूरज पंचोली को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

अभिनेत्री जिया खान की मौत के मामले में उनकी मां राबिया खान ने मुंबई की विशेष अदालत में अपनी गवाही दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए।

मुंबई, 18 अगस्त: साल 2013 में बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने खुदकुशी की। जिससे बॉलीवुड जगत में एक बड़ा झटका लगा। अभिनेत्री जिया खान की कथित आत्महत्या के मामले में अभिनेता सूरज पंचोली के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद से अब तक इस केस में कई खुलासे हो चुके हैं। वहीं बुधवार को जिया खान की मां राबिया खान ने बुधवार को मुंबई की एक विशेष अदालत में अपनी गवाही दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने सूरज पंचोली पर कई गंभीर आरोप लगाए।

जिया खान की मां सूरज पंचोली पर लगाए आरोप

जिया खान की मां सूरज पंचोली पर लगाए आरोप

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत में अपना बयान दर्ज कराते हुए जिया खान की मां राबिया ने जिया के साथ बॉलीवुड जगत, या उनके ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को लेकर कई बड़े खुलासे किए। आपको बता दें कि, सूरज पंचोली और जिया खान रिलेशनशिप में थे। उस दौरान सूरज के खिलाफ जिया को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगा था। हालांकि वो जेल से फिलहाल बाहर हैं लेकिन एक्ट्रेस की मां अब भी अपनी बेटी जिया के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं।

सूरज पंचोली ने जिया पर किया मिलने का दबाव

सूरज पंचोली ने जिया पर किया मिलने का दबाव

उन्होंने बुधवार को अदालत में गवाही देते हुए कहा कि, सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया साइट के जरिए जिया खान से संपर्क किया और उनसे मिलने के लिए दबाव बनाया। जिया शुरू में सूरज से शुरू में मिलने के लिए बिल्कुल भी उत्साहित नहीं थीं। लेकिन, सूरज के कहने पर वो उनसे 2012 सितंबर में मिली। जिसके बाद जिया ने अपनी मां को दोनों की तस्वीरें भेजी। जिसे देखकर लग रहा था कि दोनों साथ हैं लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी मां को बताया कि वह सिर्फ दोस्त हैं।

'सूरज ने जिया को कर लिया था पूरा कंट्रोल'

'सूरज ने जिया को कर लिया था पूरा कंट्रोल'

इसके आगे जिया खान की मां ने अदालत के सामने कहा कि, 'अक्टूबर 2012 में दोनों एक दूसरे के घर पर रहने लगे थे और सूरज पंचोली ने पूरी तरह से सब अपने कंट्रोल में कर लिया था। उन्होंने आगे बताया कि जिया खान नवंबर में लंदन में अपने घर गई थीं और काफी खुश थीं, लेकिन वह काम के सिलसिले में मुंबई वापस आ गईं। हालांकि उन्हें क्रिसमस मनाने फिर लंदन आना था।

जिया को गोवा में अजीब जगह ले गया था सूरज

जिया को गोवा में अजीब जगह ले गया था सूरज

उन्होंने आगे बताया कि, जिया खान की सूरज पंचोली ने 24 दिसंबर 2012 को एक मैसेज भेजा कि वह एक दोस्त से लड़ाई के बाद जिया खान से नाराज हो गए हैं। उन्होंने जिया से दोबारा मौका मांगने की गुजारिश की। तब मुझे पता चला कि दोनों के बीच वॉयलेंट फाइट हुई है। लेकिन एक्ट्रेस ने दूसरा मौका देने का फैसला किया और वह गोवा चले गए। इसके बाद जिया ने फोन पर खुद को एक अजीब जगह पर होने की शिकायत की।

सूरज ने जिया को किया मेंटल टॉर्चर

सूरज ने जिया को किया मेंटल टॉर्चर

इसके साथ ही दिवंगत एक्ट्रेस की मां ने कहा कि 'सूरज पंचोली बेटी जिया खान को अपने दोस्तों के सामने रखता था और उसके सामने दूसरी लड़कियों से फ्लर्ट करता था'। इसी के साथ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, 'पंचोली ने उनकी बेटी को मौखिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके साथ ही उसे गंदे नामों से भी बुलाया करता था'।

जिया ने की थी खुदकुशी

जिया ने की थी खुदकुशी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान को आमिर खान फिल्म 'गजनी' में देखा गया था। जिसमें वह सपोर्टिंग रोल में दिखाई दी। इसके अलावा उन्हें फिल्म निशब्द के लिए भी जाना जाता है। लेकिन, अपने एक्टिंग के करियर की सीढ़ी चढ़ती हुई जिया खान ने 3 जून 2013 को अने घर में सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद से लगातार इस मामले में उनके ब्यॉवफ्रेंड सूरज पंचोली के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+