Jiah Khan के असली नाम से आजतक अंजान है उनके फैंस, जानिए कैसे मिली थी बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री?
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने 3 जून 2013 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली थी।

Jiah Khan Real Name: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान महज 25 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस ने 10 साल पहले अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। इस घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था।
जिया खान का क्या है असली नाम?
10 साल पुराने इस मामले में आज फाइनल फैसला आने वाला है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। चलिए आज हम आपको जिया खान से जुड़ी वो बताते हैं जिससे आप अबतक अंजान थे। आप में से बेहद लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस का असली नाम जिया खान नहीं था।
न्यूयॉर्क में हुआ था जन्म
जी हां, जिया खान का जन्म 20 फरवरी 1988 को न्यूयॉर्क में हुआ था। एक्ट्रेस का असली नाम जिया खान नहीं बल्कि नफीसा रिजवी खान था। उनके पिता रिजवी खां उन्हें छोड़कर चले गए थे। जिसकी वजह से एक्ट्रेस की परवरिश उनकी मां ने अकेल लंदन में की। फिल्म रंगीला देखने के बाद जिया खान ने एक्टिंग को ही अपना करियर चुनने का फैसला किया।
जिया खान का फिल्मी करियर
जिया खान ने फिल्म निशब्द से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। जो कि, साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला। इसके बाद साल 2008 में वह आमिर खान की फिल्म गजनी में दिखाई दीं। इसके बाद हाउसफुल, आप का साया जैसी तमाम बड़ी फिल्मों से एक्ट्रेस ने फैंस के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई।
पीक पर था एक्ट्रेस का करियर
लेकिन, किसी को क्या मालूम था कि इस तरह से अचानक एक्ट्रेस एक दिन दुनिया को अलविदा कह देंगी। एक्ट्रेस की मां ने कई इंटरव्यू में बताया कि, जिया खान के पास कई फिल्मों के ऑफर थे। जिसमें से कुछ फिल्मों को उन्होंने ठुकरा दिया था। वह अपनी पहली फिल्म निशब्द में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो जब जिया खान ने सुसाइड किया था तब उनका फिल्मी करियर पीक पर था।
साल 2013 में लगाया मौत को गले
जिया खान ने साल 2013 में जुहू स्थित अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। जिया खान ने अपने सुसाइड नोट पर सूरज पंचोली से जुड़े कई खुलासे किए थे। हालांकि, उन्होंने कही भी सूरज का नाम नहीं लिखा था। ये लेटर उनकी बहन कविता को मिला था। इसके बाद सूरज पंचोली पर एक्ट्रेस की मां ने सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
10 साल बाद आज आएगा फैसला
इस लेटर के मिलने के बाद जिया खान की मां रूबीना ने सूरज पंचोली के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में केस फाइल किया था। उन्होंने दावा किया था कि, एक्ट्रेस ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उनकी हत्या हुई है। इस केस में सीबीआई जांच भी हुई हालांकि सूरज पंचोली के खिलाफ कोई खास सबूत हाथ नहीं लगा। अब 10 साल बाद आज यानी 28 अप्रैल को इस मामले में कोर्ट फाइनल फैसला सुनाने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications