Jiah Khan केस में आज आएगा फैसला, एक्टर सूरज पंचोली के करीबी ने दिया बयान- 'उसकी रातों की नींद छिनी हुई है...'
Jiah Khan case: जिया खान मामले में फंसे सूरज पंचोली के एक करीबी दोस्त ने हाल ही में बयान देते हुए कहा कि एक्टर ने काफी कुछ झेला है। अबजो भी फैसला आए, उन्हें आजादी मिलेगी।

Jiah Khan case: आज यानी 28 अप्रैल को सीबीआई की एक विशेष अदालत जिया खान मौत के मामले में सजा सुनाने वाली है। 10 साल पुराने इस मामले के अब अंतिम फैसले पर ही सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
जिया की मौत को बीते 10 साल
अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या को पूरे 10 साल बीत गए हैं। अपने जुहू वाले अपार्टमेंट में एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली थी। 6 पन्नों के उस सुसाइड लेटर और एक्ट्रेस की मौत से बवाल मच गया था। इसके बाद एक्टर सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया गया।
कल आएगा फैसला
हालांकि, कल इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत अपना फैसला सुना सकती है। ऐसे में कल आने वाले अंतिम फैसले पर ही सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इस बीच सूरज पंचोली के परिवार को प्रेस से बात ना करने के निर्देश मिले हैं। हालांकि, एक्टर के एक करीबी दोस्त ने अपना नाम ना बताने की शर्त पर बयान दिया है।
'सूरज ने काफी कुछ झेला'
'ईटाइम्स' की खबर के मुताबिक, जिया खान हत्या के मामले में फंसे सूरज पंचोली को लेकर करीबी दोस्त ने कहा कि सूरज ने काफी कुछ झेला है। ये मामला उनके जीवन के हर पल पर उनके सिर पर मंडराता रहा है। पिछले 10 सालों में वे कुछ भी एन्जॉय नहीं कर पाए हैं। फिर चाहे काम पर हो या फिर घर पर या अपने परिवार के साथ समय बिताने को लेकर हो। एक साए की तरह ये उनका पीछा कर रहा है। ये असल में जेल में रहे बिना जेल में रहने जैसा है।
'आखिरकार उसका दर्द खत्म...'
अब इस मामले में जब फैसला आने वाला है, तो सूरज को आजादी के साथ-साथ परेशानी भी महूसस हो रही है। अब वे जिंदगी के ऐसे पड़ाव पर पहुंचे हैं, जहां कोई भी फैसला कम से कम भाग दौड़ या फिर परेशानी से बेहतर है। अगर अदालत उन्हें दोषी पाती है, तो ठीक है। अगर दोषी नहीं पाती है तो आखिरकार उसका दर्द खत्म हो जाएगा। उसे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
'उसकी रातों की नींदे छिनी'
एक्टर के करीबी ने आगे कहा कि सूरज अब अपना पूरा वक्त परिवार के साथ बिता रहे हैं। वे इसे सहज बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन फैसले के इंतजार के दर्द ने उनकी रातों की नींदे छीन ली हैं।
10 साल पहले एक्ट्रेस ने की आत्महत्या
बताते चलें कि आज से 10 साल पहले यानी साल 2013 में अभिनेत्री जिया खान ने अपने जुहू अपार्टमेंट से कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस ने 6 पन्नों का एक सुसाइड पेज भी छोड़ा था। इस सुसाइड नोट ने बवाल मचाकर रख दिया था। एक्ट्रेस ने लेटर में सूरज पंचोली का जिक्र किया था, जिसके बाद पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था।
Recommended Video
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications