केदारनाथ में जाह्नवी कपूर और सारा अली खान का मौत से हुआ था सामना, याद आई वो खौफनाक घटना
सारा अली खान और जाह्नवी कपूर दोनों बहुत ही अच्छी दोस्त हैं और एक साथ केदारनाथ की ट्रिप पर भी जा चुकी हैं। इस ट्रिप के दौरान उनके साथ एक ऐसी घटना हुई थी जिसे वह दोनों शायद ही कभी भुला पाएंगी।
मुंबई, 14 जुलाईः बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 7' पहले एपिसोड के स्ट्रीम होते ही सुर्खियों में छा गया है। इस बार चैट शो के दूसरे एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और सारा अली खान मेहमान बनकर पहुंचेंगी। आपको बता दें कि दोनों बहुत ही अच्छी दोस्त हैं और एक साथ केदारनाथ की ट्रिप पर भी जा चुकी हैं। हालांकि इस ट्रिप के दौरान उनके साथ एक ऐसी घटना हुई थी जिसे वह दोनों शायद ही कभी भुला पाएंगी। दरअसल दोनों लगभग मौत के मुंह से वापस आई थीं। इस घटना में किसी तरह से उनकी जान बच पाई थी। चैट शो में दोनों ने अपने साथ हुए इस हादसे के बारे में जिक्र किया है।

केदारनाथ में हुई थी ये घटना
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और सारा अली खान ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 7' में अपने केदारनाथ ट्रिप के बारे में कई बाते बताईं। आपको बता दें कि दोनों कुछ महीने पहले ही केदारनाथ गई थीं। वहां पर दोनों चढ़ाई करने के दौरान फंस गई थी। सारा और जाह्नवी पहाड़ से गिरने वाली थीं। दोनों ने बताया कि वहां माइनस 7 डिग्री सेल्सियस में वह लोग जम गए थे।

चट्टानों में फंस गई थीं सारा और जाह्नवी
सारा अली खान ने कहा- हमने भैरवनाथ जाने का फैसला किया और चलने के लिए एक नॉर्मल रास्ता पकड़ा। लेकिन हमने खुद को बेहतर समझा और चलने की बजाय हाइक करना चुना। वहां पर पत्थरों की ढलान थी और जाह्नवी ने कहा, चलो इस पर चढ़ते हैं। सारा ने ये कुबूल किया कि वह इस बात से डर रही थीं कि उनकी वजह से एक्साइटमेंट खत्म न हो जाए, इसलिए वह जाह्नवी की बात पर राजी हो गईं। सारा ने ये भी कहा कि उन्हें यकीन था कि वह हिलती चट्टानों के कारण गिर जाएंगे।

स्पेशल फोर्स की मदद से जान बची
जाह्नवी कपूर और सारा अली खान ने बताया कि दोनों चट्टानों पर फंस गई थीं और तभी उन्हें एक शख्स दिखाई दिखा। वह दोनों खुश हो गईं कि अब उन्हें मदद मिल जाएगी, लेकिन वो शख्स उनका फैन था और वो सिर्फ सेल्फी क्लिक करने आया था। सारा ने बताया- फाइनली, आधे घंटे तक फंसे रहने के बाद मेरे ड्राइवर ने स्पेशल फोर्स की मदद से हमारी जान बचाई।
ठंड में जम गए थे दोनों
वहीं इस घटना के बारे में जाह्नवी कपूर ने बताया- केदारनाथ में उनकी परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही थीं। सारा ने 6 हजार रुपये बचाने के लिए बिना हीटर वाला सस्ता होटल बुक किया था, लेकिन इस वजह से दोनों ठंड से जम गए थे। जाह्नवी ने कहा- मैंने एक थर्मल, एक पफर जैकेट, तीन शॉल, दो ट्रैक पैंट और दो स्वेटर पहने। जाह्नवी ने आगे कहा- मेरे पास जितने कपड़े थे, मैंने सब पहन लिए थे, फिर भी मैं कांप रही थी।
ऐसे देख सकते हैं शो
जाह्नवी कपूर और सारा अली खान के इस मस्ती-मजाक को आप करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के 7वें सीजन में देख सकते हैं। ये एपिसोड आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रात 7 बजे स्ट्रीम होगा। वहीं इसके पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मेहमान बनकर पहुंचे थे और उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खूब सारे खुलासे किए थे। जल्द ही बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी इस शो में शिरकत करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications