पंकज उधास के निधन बाद सिनेमा जगत को फिर लगा झटका, मशहूर स्क्रिप्ट राइटर का हुआ निधन
Meraj Zaidi passes away: साल 2024 की शुरुआत सिनेमा जगत के लिए कुछ अच्छी नहीं रही। कारण ये कि कई मशहूर एक्टर्स और सिंगर दुनिया छोड़कर चले गए। बीते दिनों पंकज उधास के निधन से सिनेमा जगत को गहरा झटका लगा। दिग्गज सिंगर के निधन से फैंस उबर भी नहीं पाए थे कि खबर आ रही है कि झांसी की रानी समेत कई टीवी सीरियल्स की स्क्रिप्टिंग करने वाले मशहूर लेखक मेराज जैदी का निधन हो गया।
बताते चलें कि मेराज ने प्रयागराज के दांदूपुर स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। 76 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक वे पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे।

मेराज ने झांसी की रानी, वीर शिवाजी, शोभा सोमनाथ की, आपकी अंतरा, राजा का बाजा जैसे कई हिट टीवी सीरियल्स में स्क्रिप्ट और डायलॉग्स लिखे थे। मेराज जैदी अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटियों को पीछे छोड़ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications