मुंबई के ताज होटल में हुई जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी की बेटी की शादी, टप्पू सेना हुई शामिल
घर घर में पॉपुलर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) के पॉपुलर एक्टर जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी की बेटी की शादी 11 दिसंबर को मुंबई के ताज होटल में हुई।
मुंबई, 12 दिसंबर। घर घर में पॉपुलर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) के पॉपुलर एक्टर जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी की बेटी की शादी 11 दिसंबर को मुंबई के ताज होटल में हुई। इस शादी में टीवी इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। नियति जोशी की शादी यशोवर्धन मिश्रा से हुई है जिनके पिता अशोक मिश्रा इंडस्ट्री में ही लेखक हैं।

टप्पू सेना से लेकर शादी में शामिल हुई कई बड़ी हस्तियां
इस शादी में टप्पू सेना भी शामिल हुई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के डायरेक्टर ने मालव राजदा ने अपनी पत्नी प्रिया अहूजा और टप्पू सेना के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है। पलक सिंधवानी, जो शो में सोनू भिडे की भूमिका निभा रही हैं वह शादी में नीले रंग के लहंगे में कहर ढा रही थीं। जहां कुश शाह उर्फ गोली और समय शाह उर्फ गोगी का सवाल है तो दोनों काले रंग के सूट में काफी जच रहे थे।

2008 से ही नई बुलंदियों को छू रहा है शो
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो 2008 में सब टीवी पर प्रसारित हुआ था आज इस शो को 13 साल हो गए हैं। इतने सालों के बाद भी शो की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है। लोग लगातार इस शो को पसंद कर रहे हैं। शो में दिखाया जाता है कि गोकुल धाम सोसायटी के लोग कितने प्यार से एक दूसरे के साथ घुल मिलकर रहते हैं। बता दें कि इस शो में दिलीप जोशी के सामने दो विकल्प रखे गए थे। या तो वे चंपकलाल की भूमिका निभाएं या फिर जेठा लाल की। उन्होंने जेठालाल की भूमिका चुनी।

काफी असुरक्षित है एक्टिंग का पेशा
इंडस्ट्री में अपने संघर्ष को लेकर दिलीप जोशी ने कहा कि एक्टिंग का पेशा काफी असुरक्षित है। इसमें ऐसा नहीं है कि यदि आपका कोई करेक्टर हिट हो गया तो आपको जीवनभर काम मिलता रहेगा। तारक मेहता सीरियल से पहले 1-1.5 साल तक मेरे पास कोई काम नहीं था। शुक्रवार को तारक मेहता की पूरी टीम केबीसी के सेट पर आई थी और टीम ने 25 लाख रुपए की राशि जीती थी।












Click it and Unblock the Notifications