करण सिंह ग्रोवर संग तलाक के बाद छलका जेनिफर विंगेट का दर्द, बोलीं- पूरी तरह बर्बाद हो चुकी थी
टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने करण ग्रोवर संग अपने रिश्ते पर आठ साल बाद चुप्पी तोड़ी है।
मुंबई, 10 जून: टीवी की बेहतरीन अदाकारा जेनिफर विंगेट बीते कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुईं हैं। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन मनाया है। जेनिफर बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'कोड एम' हिट रही। इसके अलावा जेनिफर को टीवी शोज में भी काफी पसंद किया गया। शोज और एक्टिंग के अलावा जेनिफर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं हैं। करण संग जेनिफर का रिश्ता खूब चर्चा में रहा। दोनों इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से थे। दोनों एक-दूसरे को डेट और शादी करने के दो साल बाद ही अलग हो गए थे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस बारे में खुलकर बात नहीं की लेकिन अब आठ साल बाद अब एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

एक्ट्रेस ने बयां किया हाल-ए-दर्द
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में जेनिफर ने बताया कि इस सेपरेशन से निपटना उनके लिए कितना मुश्किल रहा। एक्ट्रेस ने कहा कि इस दौरान वे पूरी तरह से लॉस्ट थीं और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना है। तब उन्होंने खुद को काम में काफी व्यस्त कर लिया, जिससे उन्हें इससे बाहर आने में काफी मदद मिली।

बुरी तरह टूट गई थीं जेनिफर
जेनिफर ने बताया कि तलाक से वे बुरी तरह टूट गईं थीं। लोगों के कमेंट्स और तरह-तरह की बातों से मैं डिस्टर्ब हो रही थी। हम दोनों को उस वक्त प्राइवेसी चाहिए थी लेकिन लोगों ने इस बात का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखा। लोग हमारे बारे में तरह-तरह की बातें बोल रहे थे।

बर्बाद हो गई थी- जेनिफर
जेनिफर विंगेट ने आगे कहा कि मैं पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी थी। हालांकि, समय के साथ मैंने खुद को संभाला। उन्होंने बताया कि मैंने खुद को काम में व्यस्त कर लिया था, जिसकी वजह से मुझे ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

तलाक के बाद खुश हैं एक्ट्रेस
जेनिफर ने दावा किया कि वे तलाक के बाद से काफी खुश हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगता है कि कोई भी घटना अच्छे के लिए ही होती है। तलाक के बाद मेरी मुलाकात एक अलग ही जेनिफर से हुई।

करण ने क्या कहा?
बताते चलें कि इससे पहले एक इंटरव्यू में करण सिंह ग्रोवर ने कहा था कि वे उनकी और जेनिफर विंगेट की शादी को सबसे बड़ी गलती मानते हैं। करण ने माना कि उन्हें जेनिफर विंगेट के साथ शादी नहीं करनी चाहिए थी।












Click it and Unblock the Notifications