कौन थीं जया वाहिनी, जिनकी 'पैसों' ने ली जान? हाथ जोड़कर लोगों से मांग रही थीं मदद, फिर मिली ऐसी मौत
Jaya Vahini Death: साउथ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री जया वाहिनी अब हमारे बीच नहीं रहीं। लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं जया वाहिनी ने गत 4 फरवरी 2026 (बुधवार) को अपने होमटाउन विजयनगरम में अंतिम सांस ली थी।
करीबी दोस्त कराटे कल्याणी ने दी मौत की खबर
जया वाहिनी के निधन की खबर उनकी करीबी दोस्त कराटे कल्याणी (कल्याणी पडाला) ने फेसबुक पोस्ट के जरिए शेयर की है जिसके बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई एक्ट्रेस की मौत से सदमे में है।

ब्रेस्टकैंसर से हुई जया वाहिनी की मौत
आपको बता दें कि लोग एक्ट्रेस जया वाहिनी को दर्शक वासवी और पद्मक्का जैसे नामों से भी जानते थे। जया वाहिनी के निधन की खबर ने फैंस को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर कई लोग ये सवाल उठा रहे हैं कि अगर उन्हें समय रहते आर्थिक मदद मिल जाती तो शायद हालात कुछ और होते।
कराटे कल्याणी ने लोगों से मांगे थे पैसे
-लोगों का कहना है कि एक कलाकार को इलाज के लिए इस तरह संघर्ष नहीं करना चाहिए था। कुछ समय पहले कराटे कल्याणी ने सोशल मीडिया पर जया वाहिनी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि कैंसर के एडवांस स्टेज के इलाज और कीमोथेरेपी के लिए 25 से 35 लाख रुपये की जरूरत है।
-कराटे कल्याणी ने गूगल पे, फोनपे और बैंक डिटेल्स तक शेय कर लोगों से मदद की गुहार लगाई थी। बताया जाता है कि समय रहते जया वाहिनी को पर्याप्त मदद नहीं मिल पाई।
एडवांस स्टेज में पहुंच चुका था जया का कैंसर
जानकारी के मुताबिक जया वाहिनी का ब्रेस्ट कैंसर काफी बढ़ चुका था। डॉक्टर्स ने लंबे और महंगे इलाज की जरूरत बताई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं थी कि वह पूरा खर्च उठा सके। पिछले कुछ समय से जया वाहिनी एक्टिंग से दूर थीं और इलाज के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।
कौन थीं जया वाहिनी?
-जया वाहिनी तेलुगू और तमिल इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे किरदारों से की और धीरे-धीरे फिल्मों और टीवी सीरियल्स में पहचान बनाई। बड़े पर्दे से ज्यादा उन्हें छोटे पर्दे पर लोकप्रियता मिली थी।
-जया वाहिनी ने कई तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया था, जिनमें चंद्रलेखा, थैंकाथोनी, एडाडुगुलु, रघुपति वेंकैया नायडू, इरावाथम और बहिरभूमि जैसी फिल्में शामिल हैं। बहिरभूमि उनकी आखिरी फिल्म मानी जाती है।
सोशल मीडिया पर बार-बार लगाई मदद की गुहार
-बताया जाता है कि जया वाहिनी ने पिछले कुछ महीनों में कई बार सोशल मीडिया के जरिए इलाज के लिए आर्थिक सहायता की अपील की थी लेकिन उनकी पुकार उतनी दूर तक नहीं पहुंच पाई जितनी जरूरत थी।
-जया वाहिनी का जाना सिर्फ एक कलाकार का निधन नहीं बल्कि इंडस्ट्री के उस दर्दनाक सच को भी सामने लाता है, जहां कई कलाकार गंभीर बीमारियों के दौरान आर्थिक तंगी से जूझते हैं। उनके निधन ने फैंस और साथियों को भावुक कर दिया है और साथ ही ये सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या कलाकारों के लिए बेहतर सहायता तंत्र की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications