डायरेक्टर ने फेमस एक्ट्रेस संग की ऐसी हरकत, हालत हुई खराब, दी गंदी सजा और ऐसा दर्द आप सोच नहीं सकते
Jaya Prada: एक समय पर अपनी खूबसूरती और अदाकारी का जादू बिखेरने वाली एक्ट्रेस जया प्रदा का फिल्मी सफर जितना शानदार रहा है, उसके पीछे उतनी ही कठिन कहानियां भी छिपी हैं। साउथ सिनेमा से शुरुआत कर हिंदी फिल्मों तक पहुंचीं जया प्रदा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन सफलता की इस राह में उन्हें कई मुश्किल हालातों से भी गुजरना पड़ा था।
जया प्रदा को सांप की तरह डांस करना था
एक इंटरव्यू में जया प्रदा ने शूटिंग के दौरान का ऐसा अनुभव शेयर किया था, जिसने उनके संघर्ष को नई तरह से सामने रखा था। ये घटना साल 1981 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म 'Agni Poolu' के दौरान की है। फिल्म के एक गाने में जया प्रदा को सांप की तरह डांस करना था। जब निर्देशक ने उनसे पूछा कि क्या वह नागिन डांस कर सकती हैं तो उन्हें ये सुनकर काफी अजीब लगा था।

103 डिग्री बुखार में जया प्रदा ने की थी शूटिंग
हालांकि प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते जया प्रदा ने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया था। जया प्रदा ने बताया था कि गाने की रिहर्सल के दौरान उन्हें 103 डिग्री बुखार था। तबीयत बेहद खराब होने के बावजूद वह रिहर्सल कर रही थीं। कुछ देर आराम करने के लिए जब वह अंदर चली गई थीं तो कोरियोग्राफर इस बात से नाराज हो गए थे।
एक पैर पर खड़े रहने की मिली थी सजा
एक्ट्रेस जया प्रदा के मुताबिक कोरियोग्राफर के गुस्से का नतीजा ये हुआ कि उन्हें करीब आधे घंटे तक एक पैर पर खड़े रहने की सजा दी गई थी। उस वक्त उनकी हालत इतनी खराब थी कि वह रो पड़ीं। बुखार, कमजोरी और सजा, तीनों ने उन्हें तोड़कर रख दिया था।
'जमीन पर रेंगना, शरीर पर पड़े निशान'
-एक्ट्रेस जया प्रदा ने कहा- रिहर्सल के दौरान उन्हें बार-बार जमीन पर सांप की तरह रेंगना पड़ता था। इसकी वजह से उनकी पीठ पर निशान पड़ गए थे। लगातार मेहनत और असहज मूवमेंट्स के कारण उनके बाल भी झड़ने लगे थे।

-जया प्रदा ने ये भी बताया कि शूट के दौरान उन्हें सीन के मुताबिक सांप की तरह खाना खाने का अभिनय करना पड़ता था, जिससे उन्हें उल्टी जैसा महसूस होता था।
-हालांकि जब फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों ने जया प्रदा की परफॉर्मेंस की जमकर सराहना की थी। उनके इस रोल ने एक बार फिर साबित किया कि वह अपने किरदार के लिए किसी भी हद तक मेहनत कर सकती हैं।
संघर्षों से बना सुनहरा करियर
जया प्रदा का करियर इस बात का उदाहरण है कि पर्दे पर दिखने वाली चमक के पीछे कितनी मेहनत और दर्द छिपा होता है। साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और कई यादगार किरदार निभाए। उनका ये अनुभव बताता है कि सफलता की राह में कलाकारों को किन-किन मुश्किल हालातों से गुजरना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications