'गंदे पैंट पहनकर', जया बच्चन का शॉकिंग बयान, गुस्से में सरेआम कर दी ऐसी हरकत, फिर जो हुआ

Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन अक्सर अपने गुस्सैल नेचर को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। जया बच्चन और पैपराजी के बीच खींचतान भी कोई नई बात नहीं है।

जया च्चन और पैपराजी का रिश्ता
जया बच्चन कई बार कैमरा पकड़ने वाले फोटोग्राफर्स पर भड़कते और उन्हें फटकार लगाते हुए देखी जा चुकी हैं। अब एक बार फिर उन्होंने पैपराजी की हरकतों पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Jaya Bachchan

पैपराजी पर फिर भड़कीं जया बच्चन

-बरखा दत्त के शो We The Women में जया बच्चन ने न सिर्फ पैपराजी को लेकर अपनी नाराजगी जताई है बल्कि उन सेलेब्रिटीज पर भी तंज कसा है जो पैसे देकर एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स को बुलाते हैं।

-शो में जब जया बच्चन से पैपराजी के साथ उनके इक्वेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने गुस्से में कहा कि मीडिया से उनका संबंध बेहद सम्मानजनक है लेकिन पैपराजी से नहीं। जया बच्चन ने कहा- मीडिया के साथ मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है। मैं खुद मीडिया की देन हूं। मेरे पिता पत्रकार थे इसलिए मीडिया को मैं बहुत सम्मान देती हूं। लेकिन पैपराजी को नहीं।

-जया बच्चन ने आगे कहा- मेरा पैपराजी से कोई रिश्ता ही नहीं है। ये लोग आखिर हैं कौन? क्या ये देश की जनता को रिप्रेजेंट करने के लिए प्रशिक्षित होते हैं?इन्हें आप मीडिया कहते हैं?

'ड्रेन पाइप जैसे गंदे पैंट पहनकर मोबाइल उठाए घूमते हैं'

जया बच्चन ने पैपराजी के व्यवहार और तौर-तरीकों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा- ये लोग बाहर सड़क पर ड्रेन पाइप जैसे गंदे-गंदे पैंट पहनकर सिर्फ एक मोबाइल लेके किसी की भी तस्वीर खींचने लगते हैं। जिस तरह की बातें ये लोग कहते हैं, जिस तरह के कमेंट पास करते हैं- ये किस तरह का बर्ताव है? इनकी शिक्षा क्या है? इनका बैकग्राउंड क्या है?

'चूहे की तरह घुसकर प्राइवेसी तोड़ते हैं'

-जया बच्चन ने आगे कहा- सोशल मीडिया पर मुझे काफी नफरत मिलती है लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे सोशल नेटवर्क पर मौजूद न रहने का फायदा ही मिलता है।

-जया बच्चन ने कहा- आपको लगता है कि आप उस चूहे की तरह किसी की प्राइवेसी में मोबाइल कैमरा घुसा सकते हैं? मेरे लिए ये बिल्कुल अस्वीकार्य है।

जया बच्चन ने यंग एक्टर्स को लेकर कही ऐसी बात

जया बच्चन ने उन यंग एक्टर्स की भी आलोचना की जो पैपराजी फुटेज के लिए एयरपोर्ट पर टीम भेजकर उन्हें बुलाते हैं। उन्होंने कहा- मैं इन लोगों को जानती भी नहीं। अगर आपको एयरपोर्ट पर अपनी तस्वीरें खिंचवाने के लिए लोगों को बुलाना पड़े तो फिर आप किस तरह के सेलिब्रिटी हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+