बच्चन परिवार में ये क्या चल रहा है! आधी रात को 'जलसा' के बाहर एकदम अकेली दिखीं जया बच्चन, फैंस का चकराया दिमाग
बच्चन परिवार इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। बीते दिनों ऐश्वर्या राय के बर्थडे के मौके पर परिवार के किसी भी सदस्य के उन्हें विश ना करने पर फैंस के शक की सुईं और तेजी से चलने लगी और वे कहने लगे कि जरूर कुछ तो गड़बड़ है। अब इन सभी बातों और अटकलों के बीच एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रात के अंधेरे में जया बच्चन अकेली दिख रही हैं।
जया बच्चन वैसे तो खूब चर्चा में रहती हैं। वे अपने अजीबोगरीब व्यवहार के चलते फैंस के बीच मशहूर हैं। जब भी उन्हें पैपराजी स्पॉट करते हैं तो वे कुछ ना कुछ ऐसा कर ही देती हैं कि रातोंरात वायरल हो जाती हैं। अब हाल ही में जया बच्चन एक बार फिर पैपराजी के कैमरे में स्पॉट हुईं, मगर इस बार उनके साथ कोई भी नहीं था और ये बात काफी अजीब थी।

जया के इस वीडियो को लेकर ऑनलाइन मिले-जुले रिएक्शन्स सामने आए हैं। क्रिटिक्स ने इस वीडियो पर नेगेटिव रिएक्शन देने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। जया बच्चन इस दौरान पैपराजी से भी बात नहीं कर रही थीं ऐसे में एक बार फिर लोगों ने उनके बिहेवियर को लेकर बात की। कईयों ने रात के अंधेरे में जया बच्चन को भूत बता डाला।
मगर सोशल मीडिया पर फैंस ने बॉलीवुड में जया के महत्वपूर्ण योगदान को उजागर करके ट्रोल्स का जवाब दिया है। उन्होंने दूसरों को याद दिलाया कि एक समय में वे अमिताभ से भी ज्यादा महत्वपूर्ण पद पर थीं। एक यूजर ने कहा कि लोगों के फालतू के कमेंट्स करने की आदत को देखते हुए उनका कभी-कभार कैमरे पर गुस्सा होना जायज हो सकता है।
आलोचनाओं के बावजूद, कई लोगों ने भारतीय सिनेमा में जया बच्चन के काम की तारीफ भी की है। उनका मानना है कि वे पिछले कई सालों में अपनी उपलब्धियों और योगदान के लिए सम्मान और पहचान की हकदार हैं।












Click it and Unblock the Notifications