Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मुझे ऐसी पत्नी नहीं चाहिए जो...', Jaya से शादी से पहले Amitabh Bachchan ने रखी थी ऐसी शर्तें, जानें क्यों?

जया बच्चन ने अपनी पोती नव्या नवेली के पॉडकास्ट में इस बात खुलासा किया कि शादी करने से पहले अमिताभ बच्चन ने कईं बड़ी शर्ते रखी थीं।

Jaya Bachchan Amitabh Bachchan बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव स्टोरी की आज के दौर में लोग दुहाई देते हैं। उनके और अमिताभ बच्चन के बीच बना ये प्यार और उनकी लव स्टोरी से जुड़े किस्से आज भी फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। इसी बीच जया बच्चन ने अमिताभ संग शादी करने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया और बताया कि शादी करने से पहले उन्होंने कईं बड़ी शर्तें रखी थीं। चलिए जानते हैं आखिर वो शर्त क्या है?

जया बच्चन ने किया बड़ा खुलासा

जया बच्चन ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन अक्सर अपने व्यवहार या फिर बयान को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब जया ने अमिताभ बच्चन संग अपनी शादी को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बच्चन नहीं चाहते थे कि वह शादी के बाद रोज काम करें।

शादी के 49 साल बाद खोला ये राज

शादी के 49 साल बाद खोला ये राज

जया बच्चन ने इस बात का खुलासा अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पोडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' के लेटेस्ट एपिसोड में किया। नए एपिसोड का विषय था 'मॉडर्न लव: रोमांस एंड रिग्रेट्स'। इस पोडकास्ट में जया बच्चन ने बताया कि, दोनों की शादी अक्टूबर के महीने में होने वाली थी लेकिन इस शादी को आगे बढ़ाना पड़ा और फिर ये शादी जून के महीने में हुई।

बताया शादी के डेट में क्यों हुआ था बदलाव?

बताया शादी के डेट में क्यों हुआ था बदलाव?

जया बच्चन ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि, उस वक्त अमिताभ बच्चन ने मुझसे कहा था कि, 'मेरे माता-पिता कह रहे हैं कि तुम जया के साथ छुट्टी पर नहीं जा सकते। अगर तुम जया के साथ छुट्टी पर जाना चाहते हो तो तुम उनसे शादी करो। इस पर जब अमिताभ बच्चन ने जया से राय मांगी तो उन्होंने कहा कि, हम अक्टूबर में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब हम जून में ही कर लेंगे"।

शादी करने से पहले अमिताभ बच्चन ने रखी थी ये शर्तें

शादी करने से पहले अमिताभ बच्चन ने रखी थी ये शर्तें

इस एपिसोड के दौरान नव्या ने जया से उनकी लव स्टोरी को लेकर दिलचस्प सवाल किए। जया बच्चन ने बताया कि शादी से पहले अमिताभ बच्चन ने उनसे कहा था कि, 'मुझे ऐसी पत्नी नहीं चाहिए जो 9 से 5 तक काम करती हो। कृपया काम करें, लेकिन हर दिन नहीं। आप सही लोगों के साथ काम करिए।'

साल 2023 में होगी 50वीं वर्षगांठ

साल 2023 में होगी 50वीं वर्षगांठ

जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की शादी 3 जून 1973 को हुई थी। शादी के एक साल बाद ही उनकी बेटी श्वेता बच्चन का जन्म हुआ। उसके बाद अभिषेक बच्चन का जन्म साल 1976 में हुआ। ये जोड़ी अब अगले साल 2023 में अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाएगी। दोनों की लव स्टोरी आज के दौर के कपल्स के लिए एक बड़ी मिसाल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+